पति हो तो निक जोनस जैसा! प्रियंका चोपड़ा को करवा चौथ पर नहीं दिखा चांद, विमान से आसमान में ले जाकर तुड़वाया व्रत
Updated on
22-12-2025 01:05 PM
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन में देखा गया। वो पहले एपिसोड में मेहमान बनकर आईं और अपनी जिंदगी के खूब सारे अनसुने किस्से सुनाए। उन्होंने निक जोनस के साथ करवा चौथ सेलिब्रेशन को लेकर एक खुलासा किया, जिससे कपिल खुद हैरान रह गए। ये बहुत ही प्यार और रोमांटिक किस्सा है।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'हमने इतनी अजीब, अजीब जगहों पर चांद को ढूंढने की कोशिश की है। एक बार वो स्टेडियम पर और शो हो रहा है। चांद मिले ही ना। बादल थे और बारिश आने वाली थी। 60-70 हजार और वो शो किए जा रहे हैं। 10 बज गए, 11 बजे गए, दिख ही नहीं रहा। रोमांटिक चीज बताऊं? वो अपने प्लेन में बादलों के ऊपर लेकर गए और चांद देख कर व्रत तोड़ा।'
प्रियंका की ये बात सुनकर कपिल शर्मा ने मजाक में पूछा कि क्या उन्होंने फ्लाइट में सिर्फ व्रत ही तोड़ा? तो प्रियंका ने हंसते हुए जवाब दिया, 'मिठाई भी खाई।' ये सुनकर सभी हंसने लगते हैं। ग्लोबल आइकॉन ने ये भी बताया कि उनकी सास उन्हें सरगी भेजती हैं।
'वाराणसी' में होंगी प्रियंका चोपड़ा
फिल्मों की बात करें तो प्रियंका फिलहाल एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग कर रही हैं। इसमें महेश बाबू लीड रोल में हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम रोल में दिखाई देंगे। प्रियंका ने शो में कंफर्म किया कि ये 1300 करोड़ के बिग बजट में बन रही है। हॉलीवुड की बात करें तो वो 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। कपिल शर्मा की बात करें तो वो हाल ही में 'किस किसको प्यार करूं 2' में नजर आए।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…