शाबाश टीम इंडिया... भारत की जीत पर विराट कोहली ने खोला दिल, भावुक पोस्ट में जेमिमा रोड्रिग्स पर क्या लिखा?

Updated on 31-10-2025 01:59 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने खासकर जेमिमा रोड्रिग्स के मैच जिताऊ प्रदर्शन को शानदार बताया। यह जीत महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में मिली, जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 339 रनों का लक्ष्य चेज करते हुए हराया। यह महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज था। जेमिमा ने 127 रन की नाबाद पारी खेली और भारत को 5 विकेट से जीत दिलाई।

भारतीय टीम की बड़ी जीत

गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने सात बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को चौंका दिया। भारत ने 339 रनों का लक्ष्य नौ गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। जेमिमा रोड्रिग्स ने 134 गेंदों पर 127 रन की शानदार और संयमित पारी खेली। उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार सुबह एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर हरमनप्रीत कौर की टीम को उनकी शानदार जीत के लिए बधाई दी।
उन्होंने जेमिमा के प्रदर्शन की भी खूब सराहना की। कोहली ने लिखा, 'ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हमारी टीम की क्या जीत है। लड़कियों ने शानदार चेज किया और एक बड़े मैच में जेमिमा का प्रदर्शन शानदार था। यह लचीलेपन, विश्वास और जुनून का एक सच्चा प्रदर्शन था। शाबाश, टीम इंडिया।'

टीम इंडिया की बड़ी जीत

यह जीत इसलिए भी खास थी क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट में बहुत हावी रही थी। एलीसा हीली की अगुवाई वाली इस टीम ने 2017 के सेमीफाइनल के बाद से विश्व कप में कोई मैच नहीं हारा था। इससे पहले ग्रुप स्टेज में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था जब उन्होंने 331 रन चेज किए थे। लीग चरण में भारत को दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से लगातार तीन हार मिली थीं। लेकिन, भारी दबाव में जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेलकर भारत को तीसरी बार महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचाया।

जेमिमा की शानदार पारी

जेमिमा का शतक जो वनडे में उनका तीसरा और विश्व कप में पहला शतक था, भारत की इस ऐतिहासिक जीत की नींव बना। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर (89 रन, 88 गेंद, 10 चौके, 2 छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। इस साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी और वर्ल्ड कप के दो संस्करणों में उनकी 15 मैचों की अजेय लय को समाप्त कर दिया। 339 रनों का पीछा करते हुए, भारत ने शुरुआती झटकों के बावजूद अपना संयम बनाए रखा। जेमिमा ने परिपक्वता के साथ पारी को संभाला।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…