देश के 15 राज्यों में मौसम का मिजाज बदला : MP दिल्ली में बूंदाबांदी शुरू, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बर्फबारी, आज रेड अलर्ट

Updated on 02-03-2024 12:28 PM

देश के आधा से ज्यादा राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। बीती रात मध्य प्रदेश और दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हुई। उत्तर प्रदेश में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (2 मार्च) को मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में बूंदाबांदी की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे से बारिश-बर्फबारी हो रही है। दोनों राज्यों में आज रेड अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर के गुरेज घाटी में शनिवार सुबह भारी बर्फबारी और श्रीनगर में बारिश हुई। खराब मौसम के चलते राजौरी जिले में सभी स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं।

राज्य के बनिहाल और रामबन सेक्टरों के बीच लगातार बारिश के कारण कई जगह लैंडस्लाइड हुए। इससे श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे बंद हो गया। बारिश रुकने के बाद मलबा हटाने का काम शुरू होगा। भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह, मुगल रोड, सिंथन-किश्तवाड़, बांदीपोरा-गुरेज और कुपवाड़ा-तंगधार सड़कें भी बाधित हैं।

हिमाचल के अटल टनल, रोहतांग, केलांग, जिस्पा, दारचा, कोकसर और लाहौल घाटी में 4 से 6 इंच से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है। अटल टनल के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। 241 सड़कें और 83 ट्रांसफॉर्मर ठप हाे गए हैं। लाहौल स्पीति में सबसे ज्यादा 228 सड़कें बंद हैं।

अगले 24 घंटे के दौरान मौसम की स्थिति
उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दिल्ली में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पंजाब में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट है।

पंजाब और हरियाणा में गरज के साथ बौछारें, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। गुजरात और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश संभव है।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।

हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी: 8 जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का रेड अलर्ट; कुल्लू में सभी स्कूल-कॉलेज बंद

हिमाचल प्रदेश में कई क्षेत्रों में 1 मार्च से बारिश-बर्फबारी जारी है। कुल्लू जिले में अटल टनल रोहतांग, लाहौल स्पीति के केलांग, जिस्पा, दारचा, कोकसर में 4 से 6 इंच से ज्यादा ताजा बर्फबारी हो गई है। मौसम विभाग ने आज आठ जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कुल्लू सब डिवीजन में सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद करने के आदेश दिए गए हैं। 

MP के ग्वालियर-उज्जैन समेत 21 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट: भोपाल-हरदा में सुबह बारिश हुई; 40 जिलों में बदला रहेगा मौसम

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने से मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। भोपाल और हरदा में शनिवार सुबह गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम विभाग ने ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत 21 जिलों में ओले-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उज्जैन में 1 मार्च को आंधी के कारण रीजनल कॉन्क्लेव के टेंट उखड़ गए, जबकि ग्वालियर, गुना-बुरहानपुर में तेज बारिश हुई।

UP के झांसी-मेरठ-मथुरा में तेज बरसात, लखनऊ में आंधी में गेट गिरने से गार्ड की मौत; 65 जिलों में बारिश, 24 शहरों में ओले का अलर्ट

UP में शुक्रवार (1 मार्च) शाम को कानपुर, झांसी, मेरठ, मथुरा में तेज आंधी के बाद गरज-चमक के साथ बारिश हुई। लखनऊ में शनिवार सुबह से रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। रात में आई तेज आंधी में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर CISF का अस्थाई गेट गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। IMD ने प्रदेश के 65 जिलों में आज बारिश और 24 जिलों में आंधी के साथ ओले का अलर्ट जारी किया है। 

हरियाणा, पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट: हिमाचल में बर्फबारी के आसार; मार्च रहेगा ठंडा, सामान्य से कम बारिश होगी

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में बारिश, बर्फबारी, तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगह बूंदाबांदी भी शुरू भी हो गई है। चंडीगढ़ के साथ हरियाणा के 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और झज्जर में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

राजस्थान में बारिश-आंधी और ओले गिरने का अलर्ट: बिजली गिरने की आशंका, बारिश से मंडी में रखी फसलों को हुआ नुकसान

राजस्थान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव आज भी बना हुआ है। शुक्रवार (1 मार्च) देर रात चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनूं में बारिश हुई और ओले गिरे। मौसम विभाग ने शनिवार (2 मार्च) को भी 9 जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। राज्य के 12 जिलों में यलो अलर्ट है। राज्य में 3 मार्च से मौसम साफ होगा और धूप निकलने लगेगी। 

बिहार के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना; इस बार मार्च में सामान्य से अधिक बारिश होगी

बिहार के पांच जिले पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में आज वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 3 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, पटना, लखीसराय और बेगूसराय में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के दक्षिणी भाग के कुछ शहरों में 4-5 मार्च को बूंदाबांदी हो सकती है। 


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…