दुर्ग में अगले 24 घंटे के लिए मौसम अलर्ट:सावन में दिनभर रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट

Updated on 03-08-2024 12:27 PM

दुर्ग जिले में एक बार फिर मौसम पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार 2 जुलाई को सुबह से लेकर रातभर हल्की रिमझिम बारिश हुई। इससे तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है। लोगों को सुबह और रात में ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने शनिवार को अगले 24 घंटे के लिए दुर्ग जिले के कुछ स्थानों में मध्यम तो कुछ जगह तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

जिले में अब तक सामान्य से 23 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 409.5 एमएम रेनफॉल हुआ है, जबकि सामान्य स्थिति में यह 516.5 होना चाहिए था। इस तरह दुर्ग में रेनफॉल सामान्य से 21 प्रतिशत कम हुआ है। इसलिए सामान्य स्थिति में रेनफॉल को आने में अभी और अधिक बारिश होने की जरुरत है।

अब तक 378.4 मिमी औसत बारिश दर्ज

दुर्ग में 1 जून से 2 अगस्त तक 378.4 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से के अनुसार, 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा पाटन तहसील में 654.8 मिमी और बोरी तहसील में न्यूनतम 261.4 मिमी दर्ज की गई है।

इसके अलावा तहसील दुर्ग में 326.4 मिमी, तहसील धमधा में 264.4 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 336.6 मिमी और तहसील अहिवारा में 426.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 2 अगस्त को तहसील दुर्ग में 9.0 मिमी, तहसील धमधा में 10.0 मिमी, तहसील पाटन में 31.1 मिमी, तहसील बोरी में 15.2, तहसील भिलाई-3 में 14.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 12.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में दुर्ग सहित मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी और कांकेर जिले में एक दो स्थानों पर हैवी बारिश की संभावना है।

इसके चलते मौसम विभाग ने लोगों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। दुर्ग जिले में भी आने वाले 24 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते शहर और सड़कों पर जल भराव देखने को मिलेगा।

ज्यादा बारिश होने पर क्या हो सकता है

मौसम विभाग ने यलो अलर्ट होने से लोगों को चेतावनी जारी की है कि बारिश होने से शहर के अंडब्रिज में जलभराव हो सकता है। अधिक बारिश के चलते सड़क में विजिबिलिटी कम हो सकती है। सड़कों पर जल भराव के चलते यातायात बाधित हो सकता है। कच्ची सड़के धंस सकती हैं। कमजोर बिल्डिंग में नुकसान हो सकता है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…