हम सीजफायर का पूरा सम्मान करेंगे... गोलीबारी के बाद पाकिस्तान की सफाई, उलटे भारत पर ही मढ़ा दोष

Updated on 11-05-2025 11:43 AM
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को सीजफायर हुआ है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर समझौते के कुछ ही घंटों के बाद पाक सेना ने इसका उल्लंघन शुरू कर दिया। दूसरी ओर पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि वह भारत के साथ हुए समझौते को पूरी जिम्मेदारी के साथ लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने उलटे भारत पर ही सीजफायर समझौते का सम्मान ना करने का आरोप लगा दिया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि उनकी सेना जिम्मेदारी और संयम से स्थिति को संभाल रही है लेकिन भारत की ओर से समझौते का उल्लंघन हो रहा है। बयान में कहा गया है कि सीजफायर को लागू करने में कोई दिक्कत आती है तो उसे उचित स्तर पर बातचीत करके सुलझाया जाना चाहिए। बयान में जमीन पर मौजूद सैनिकों से संयम बरतने के लिए भी कहा है।

शहबाज शरीफ ने सराहा

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भारत के साथ हुए सीजफायर की सराहना करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'हम क्षेत्र में शांति के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व और सक्रिय भूमिका के लिए धन्यवाद देते हैं। पाकिस्तान इसे सुविधाजनक बनाने के लिए अमेरिका की सराहना करता है, जिसे हमने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के हित में स्वीकार किया है। हम दक्षिण एशिया में शांति के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं।'

शहबाज शरीफ ने आगे कहा कि पाकिस्तान का मानना है कि यह उन मुद्दों के समाधान में एक नई शुरुआत है, जिन्होंने इस क्षेत्र को परेशान और स्थिरता को बाधित किया है। शरीफ ने शनिवार रात को पाकिस्तानी लोगों को भी संबोधित किया है। देश नाम संबोधन में शरीफ ने भारत के साथ तनाव के दौरान समर्थन के लिए वैश्विक नेताओं और देशों का धन्यवाद दिया। शरीफ ने विश्वास जताया कि जल बंटवारे, कश्मीर और दूसरे विवाद के मुद्दों को शांतिपूर्वक हल किया जाएगा।

भारत ने क्या कहा है

युद्धविराम के बाद पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की घटनाएं होने पर भारत ने एतराज जताया है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बल पाकिस्तान की ओर किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन का जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम पाकिस्तान से इन उल्लंघनों को दूर करने और स्थिति को संभालने के लिए उचित कदम उठाने का आह्वान करते हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…