हमें पता था कि फाइनल हमारे हाथ में है... पाकिस्तान को थी जीतने की उम्मीद, टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल ऐसा कैसे?

Updated on 08-10-2025 02:18 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को धूल चटाते हुए 9वीं बार इस खिताब को जीत लिया। एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान का फाइनल पहली बार हुआ था, जिसमें बाजी टीम इंडिया ने मारी। इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 3 बार मात दी थी। हालांकि बाकी दो मुकाबलों की तुलना में फाइनल मैच थोड़ा ज्यादा रोमांचक हुआ था। हालांकि टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में इस बात का ज्यादा फर्क नहीं पड़ा था।

चक्रवर्ती ने किया ड्रेसिंग रूम के माहौल का खुलासा

एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवरों में टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा था इस पर स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने खुलकर बात की है। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 147 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन एक समय टीम 20 रन पर 3 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। तब तिलक वर्मा ने शांत रहकर टीम को जीत दिलाई थी। तिलक ने संजू सैमसन और शिवम दुबे के साथ मिलकर महत्वपूर्ण साझेदारी की जिससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई।

हमें पता था कि मैच हमारे हाथ में था

आखिरी ओवर में 10 रनों की जरूरत थी और तिलक क्रीज पर थे भारत की जीत की उम्मीदें ज्यादा थीं। लेकिन उनके साथ नए बल्लेबाज रिंकू सिंह थे जो टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे थे। चक्रवर्ती ने बताया कि टीम को अपनी जीत का भरोसा था। उन्होंने CEAT क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स के दौरान कहा, 'हमें पता था कि यह हमारे हाथों में है।' उन्होंने आगे कहा, 'क्योंकि हमारे पास तिलक और रिंकू (सिंह) थे। लोगों ने रिंकू को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ज्यादा नहीं देखा है लेकिन हम सब जानते हैं कि वह फ्रेंचाइजी में क्या कर सकते हैं। इसलिए अगर रिंकू और तिलक हैं तो मुझे पता है कि आखिरी ओवर में 10-11 (10 रन चाहिए थे) रन आजकल आसान हैं। आईपीएल में लोग 20-25 रन का पीछा करते हैं।
वरुण चक्रवर्ती ने पाकिस्तान की पहली पारी में मजबूत शुरुआत पर भी बात की और बताया कि कैसे टीम को वापसी का भरोसा था। उन्होंने कहा, 'तो यह ऐसे ही डिजाइन किया गया है। अगर आपने एशिया कप में ट्रेंड देखा तो पहले आठ ओवरों में सभी बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने तेजी से शुरुआत की। उसके बाद आठवें ओवर से लेकर अगले 17वें ओवर तक रन बनाना बहुत मुश्किल था। हमें पता था कि भले ही उन्होंने पहले 8 ओवरों में बहुत रन बनाए हो अगर हमें एक या दो विकेट मिल जाते हैं तो हम उन्हें वापस खींच सकते हैं और यही हुआ।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…