अमेरिका ने जो किया, वही हमने किया... कतर पर हमले के बाद बोले नेतन्याहू, इजरायल की आलोचना करने वाले शर्म करें

Updated on 11-09-2025 02:11 PM
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कतर पर अपने हमले को जायज करार दिया है। उन्होंने साफ कहा कि कतर में हमास को पनाह मिलेगी तो फिर इजरायल के पास हमले का ही रास्ता होगा। हमले के लिए इजरायल की आलोचना करने वाले देशों के रुख पर नेतन्याहू ने सवाल उठाया है। इजरायली पीएम ने कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान में जाकर अपने दुश्मन को मारा। अमेरिका के कदम की दुनिया ने तारीफ की। अब वही देश इजरायल की निंदा कर रहे हैं।

बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार शाम कहा, '11 सितंबर के आतंकी हमले के दो हफ्ते बाद ही अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पारित किया। इसमें कहा गया कि किसी भी देश की सरकारें आतंकियों को पनाह नहीं दे सकतीं। इसके बाद अमेरिका ने इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को ढूंढ़कर मारा।'

'हमने अमेरिका की तरह किया'

बेंजामिन नेतन्याहू ने आगे कहा, 'हमने कतर में हमला अमेरिका की तर्ज पर किया है। हमने 7 अक्टूबर के नरसंहार को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई की। हमने कतर में ऐसा किया क्योंकि वह आतंकियों को पनाह देता है। कतर से हमास को जमकर फंडिंग मिलती है। वहां हमास के लोगों को आलीशान बंगले दिए जाते हैं और सारी सुविधाए मुहैया होती हैं।'
इजरायल के पीएम ने कहा कि कतर में हमने ठीक वही किया जो अमेरिका ने अफगानिस्तान में अल कायदा के खिलाफ किया। इसके बाद पाकिस्तान में जाकर ओसामा बिन लादेन को मार गिराया। दुनिया के जो देश इजरायल की निंदा कर रहे हैं। उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। अमेरिका ने अगर ओसामा बिन लादेन को मार गिराया तो उन्होंने तालियां बजाईं थीं। उन्हें उन्हीं सिद्धांतों पर रहते हुए अब इजरायल की सराहना करनी चाहिए

कतर जैसे देशों को चेतावनी

बेंजामिन नेतन्याहू ने इस दौरान कतर को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि मैं कतर और उन सभी देशों से कहता हूं, जो आतंकवादियों को पनाह देते हैं। वह देश या तो उन्हें खदेड़ दो या फिर उनको न्याय के कटघरे में खड़ा करें। क्योंकि अगर तुम ऐसा नहीं करोगे तो फिर हम वही काम करेंगे।

कतर की राजधानी दोहा में इजरायल ने मंगलवार को हमला किया था। इजरायल का कहना है कि ये हवाई हमले हमास के नेताओं को निशाना बनाकर किए गए। इन हमलों पर अरब देशों ने कड़ी नाराजगी जताई है। अरब और दुनिया के कई देशों ने इजरायल के इन हमलों की कड़ी निंदा की है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…