क्या अक्षर पटेल के साथ हुआ धोखा? बैक टू बैक दो सीरीज में किया इंतजार, अब टीम से ही हो गई छुट्टी

Updated on 26-10-2024 12:51 PM
नई दिल्ली: इंतजार... इंतजार और बस इंतजार, ये बात भारतीय टीम के क्रिकेटर अक्षर पटेल के लिए इन दिनों सटीक बैठती है। अक्षर पटेल न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल हैं। हालांकि, उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला है। उम्मीद थी कि पुणे टेस्ट में उन्हें मैदान पर उतारा जाएगा, लेकिन टीम इंडिया में वाशिंगटन सुंदर की सरप्राइज एंट्री हो जाती है और फिर अक्षर इंतजार करना पड़ता है।

अक्षर पटेल भी सोच रहे होंगे कि अब तो हद हो गई। ऐसा सोचना उनके लिए स्वाभाविक भी हो सकता है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जब टीम इंडिया की घोषणा की गई तो अक्षर का उसमें नाम नहीं था। लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर अब टीम में वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। ऐसे में अक्षर पटेल का टीम इंडिया से ही पत्ता कट गया है।

अक्षर इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार खेले थे टेस्ट

इसमें कोई शक नहीं है कि अक्षर पटेल एक बेहतरीन स्पिन ऑलराउंडर हैं। उन्होंने कई मौकों पर खुद को साबित भी किया है, लेकिन समस्या ये है कि टीम में शामिल किए जाने के बावजूद उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाता है। अक्षर पटेल आखिरी बार टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में मैदान पर उतरे थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में लगातार खेलने का मौका मिला, लेकिन लाल गेंद क्रिकेट से टीम मैनेजमेंट ने उनसे दूरी ही बना कर रखी है।

वाशिंगटन सुंदर ने की है दमदार वापसी

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किए वाशिंगटन सुंदर ने टेस्ट मैचों में दमदार वापसी की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वाशिंगटन सुंदर ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने खेल के दो दिन में 11 विकेट झटक लिए हैं। पहली पारी में उन्होंने 7 विकेट लिए हैं जबकि दूसरी पारी में उनके नाम 4 विकेट रहा है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…