बाजार में गिरावट से पहले वॉरेन बफे और म्यूचुअल फंड्स ने लगाया नकदी का ढेर, जानिए क्या है वजह

Updated on 06-08-2024 05:33 PM
नई दिल्ली: दुनियाभर के शेयर मार्केट्स में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। इसकी एक बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है कि अभी शेयर मार्केट ओवरवैल्यूड है। अगर आपके लिए बाजार की मौजूदा स्थिति को समझना मुश्किल है तो इसका एक आसान तरीका है। आप देखिए कि शेयर मार्केट के बड़े धुरंधर कितनी नकदी जमा कर रहे हैं। जापान के येन कैरी ट्रेड को समाप्त करने, अमेरिका में मंदी की आशंका और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव जैसी कई बुरी खबरों से पहले के दुनियाभर के शेयर बाजारों में उथल-पुथल मच गई थी। इस दौरान जून तिमाही में दिग्गज इनवेस्टर वॉरेन बफे के पास कैश बढ़कर लगभग 277 बिलियन डॉलर हो गया था।

लगातार सातवें महीने बफे की नकदी में बढ़ोतरी हुई। यह इस बात का संकेत है कि उन्हें अच्छी कीमतों पर अच्छे शेयर चुनने में मुश्किल हो रही है। भारत में सभी इक्विटी-आधारित म्यूचुअल फंड की कुल नकदी होल्डिंग जून में 1.52 लाख करोड़ रुपये थी जो उनके कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट का 4.59% थी। देश के सबसे बड़े फंड हाउस एसबीआई म्यूचुअल फंड ने जून में सबसे अधिक 26,902 करोड़ रुपये का कैश अलॉकेशन था। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल और एचडीएफसी एएमसी जैसी अन्य कंपनियां भी कम से कम 20,000 करोड़ रुपये की नकदी के साथ बैठी हुई थीं। यह एक तरफ जहां बियरिश आउटलुक का संकेत दे रहा था, वहीं बड़ी गिरावट पर खरीदारी का इशारा था।

क्यों करें निवेशक

आनंद राठी के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (इनेवेस्टमेंट सर्विसेज) पीयूष नागदा ने कहा कि घरेलू एएमसी के पास भारी मात्रा में नकदी है, जो जल्द ही भारतीय बाजारों को स्थिर कर देगी। इनवेस्टर यदि व्यक्तिगत शेयरों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकते हैं, तो वे म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश कर सकते हैं। हालांकि, जो लोग गिरावट पर खरीदारी करना चाहते हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से करना चाहिए क्योंकि हो सकता है कि यह गिरावट की शुरुआत हो। मल्टी आर्क वेल्थ के सिद्धार्थ आलोक ने कहा कि निवेशकों को अपने ओवरऑल एसेट अलॉकेशन पर नजर रखनी चाहिए। अगर वे तीन साल से अधिक समय तक निवेश करना चाहते हैं तो इन गिरावट पर खरीदारी करनी चाहिए।ट्रस्ट एमएफ के सीईओ संदीप बागला ने कहा कि हमें यह समझना चाहिए कि पिछले कुछ वर्षों में बाजार के प्रदर्शन की गति अनरियल रही है और आगे भी इसके बरकरार रहने की संभावना नहीं है। किसी को तभी निवेश करना चाहिए जब उसके पास फौरी उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट की योजना हो। लंबी अवधि तक निवेश बनाए रखने की क्षमता रखने वाले निवेशकों को सुधार के अगले कुछ हफ्तों में व्यवस्थित तरीके से उन क्षेत्रों में निवेश करना चाहिए, जहां वैल्यूएशन अधिक नहीं है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…