बर्कशायर हैथवे की कुछ सबसे बड़ी सहायक कंपनियों में गेको, बीएनएसएफ रेलवे, कोका-कोला, क्राफ्ट हेंज, अमेरिकन एक्सप्रेस और वेल पॉइंट शामिल हैं। अपने वार्षिक पत्र में बफे ने शेयरधारकों को सलाह दी है कि वे अमेरिकी शेयर बाजार वाल स्ट्रीट के जानकारों या वित्तीय सलाहकारों की बात न सुनें, जो अक्सर उनसे शेयर ट्रेडिंग का आग्रह करते हैं।
