म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं? ऐसे करें शुरुआत

Updated on 20-03-2024 01:12 PM
अब म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) में निवेश करना बेहद आसान और सरल हो गया है। इसमें निवेश के लिए कोई अतिरिक्त दस्तावेज़ों की जरूरत भी नहीं पड़ती। कोई भी व्यक्ति कुछ सामान्य दस्तावेजों या डॉक्यूमेंट्स का उपयोग कर कई फंड्स में निवेश करने के बारे में सोच सकता है। हम बता रहे हैं कि कोई सामान्य व्यक्ति कैसे म्यूचुअल फंड की जर्नी शुरू कर सकता है।

सबसे पहले यह करना होगा

म्यूचुअल फंड में पहली बार निवेश करने वाले निवेशकों को अपना KYC या नो योर कस्टमर का प्रोसेस पूरा करना होगा। यह एक बार की प्रक्रिया है। KYC सत्यापन पूरा करने में आपकी मदद करने के लिए आप किसी डिस्ट्रिब्यूटर या निवेश सलाहकार के पास जा सकते हैं या आप ऑनलाइन ई-KYC कर सकते हैं। KYC म्यूचुअल फंड्स की दुनिया की चाबी की तरह है। अपना KYC पूरा होने के बाद, आप हर निवेश के लिए आगे सत्यापन से गुज़रे बिना किसी भी फंड में निवेश कर सकते हैं।

KYC के लिए कौन से कागजात चाहिए

आपको KYC के लिए सबसे पहले पैन कार्ड जी जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा एड्रेस प्रूफ के लिए कोई दस्तावेज चाहिए। आमतौर पर लोग एड्रेस प्रूफ के लिए आधार कार्ड का उपयोग करते हैं। इसके साथ ही आपको किसी बैंक में खाता भी होना जरूरी है, क्योंकि म्यूचुअल फंड में निवेश की शुरुआत करने के लिए आपके बैंक अकाउंट के बारे में भी पूछा जाएगा और आपसे एक कैंसिल्ड चेक भी मांगा जाएगा।

केवाईसी के बाद कहां जाएं

KYC सत्यापन के बाद निवेश करने के लिए तैयार होने पर, आप किसी म्यूचुअल फंड डिस्ट्रिब्यूटर, रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार, स्टॉक मार्केट ब्रोकर, बैंक या किसी अन्य वित्तीय प्रतिनिधि की मदद से निवेश करने का चुनाव कर सकते हैं। लेकिन अगर आप खुद निवेश करना चाहते हैं, तो आप फंड हाउस के नज़दीकी कार्यालय में जा सकते हैं या ऑनलाइन निवेश करने के लिए उनकी वेबसाइट पर जा सकते हैं अथवा किसी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। सीधे निवेश करने या किसी डिस्ट्रिब्यूटर के माध्यम से निवेश करने के बीच चुनाव व्यक्तिगत है। अगर आपको खुद अपने निवेश का प्रबंधन करना पसंद है, तो आप बेशक फंड की वेबसाइट या किसी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन निवेश कर सकते हैं। लेकिन अगर आप सलाह लेना चाहते हैं या आपको निवेश करने में मदद की ज़रूरत है, तो आप किसी प्रतिनिधि के माध्यम से निवेश कर सकते हैं, जैसे डिस्ट्रिब्यूटर, निवेश सलाहकार, बैंक आदि।

सही स्कीम का चुनाव जरूरी

म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले सही स्कीम का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसमें टाइम होरिजन या समय सीमा, रिस्क प्रोफ़ाइल और टैक्स इम्लीकेशन के आधार पर निवेश के लिए सही योजना का चयन किया जाना चाहिए। उदाहरण के लिए, यदि आप 1-2 साल की अवधि के लिए निवेश करना चाह रहे हैं और कुछ जोखिम ले सकते हैं और टैक्स इफीशिएंसी चाहते हैं, तो आप प्योर इक्विटी फंड या डेट फंड के बजाय इक्विटी सेविंग फंड चुन सकते हैं। यदि आप डेट फंड चुनते हैं, तो लाभ आपकी आय के अनुरूप कर के अधीन होगा, जबकि इक्विटी फंड से बाजार में गिरावट आने पर अल्पावधि में नुकसान हो सकता है। किसी योजना को बीच में बदलने से एक्ज़िट लोड या अधिक अल्पकालिक पूंजीगत लाभ कर लग सकता है।

बैंक खाते को फोलियो से जोड़ना जरूरी है?

जब आप म्यूचुअल फंड में निवेश करना शुरू करते हैं तो यह जरूरी है कि आप अपने बैंक खाते को फोलियो से जोड़ें। जब भी आप किसी एमएफ योजना को भुनाना चाहते हैं, तो पैसा खाता खोलने के फॉर्म में उल्लिखित बैंक खाते में जमा किया जाता है। इसलिए, इस खाते को निष्क्रिय (Dormant) न रहने दें। साथ ही, अपने फोलियो को नए बैंक खाते से अपडेट किए बिना इसे बंद न करें। यदि आपका फोलियो बैंक अकाउंट से लिंक्ड नहीं है और आप यदि आप रिडम्पशन का अनुरोध करते हैं और फंड हाउस सीधे आपके खाते में क्रेडिट नहीं कर सकता है। ऐसे में आपके पास आपकी रकम का एक चेक भेजा जाएगा। इस चेक को भुनाने में 5-7 दिन और लग सकते हैं।

नॉमिनी जरूर बनाएं

म्यूचुअल फंड के अकाउंट में आप नॉमिनी जरूर बनाएं। सही नॉमिनी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि आपके प्रियजनों को उनका उचित हिस्सा तुरंत और बिना किसी परेशानी और जटिलता के प्राप्त हो। यदि आप एक से अधिक व्यक्ति को नॉमिनी बनाना चाहते हैं, तो आप उन्हें जोड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप उनमें से प्रत्येक के लिए प्रतिशत हिस्सेदारी का उल्लेख कर सकते हैं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबारियों की ओर से ताबड़तोड़ मुनाफावसूली के कारण ऐसा हुआ।…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्‍ट में टेंशन है। इसने इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। इस बीच अमेरिका ने अचानक…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: डंकी फार्मिंग ( गधा पालन ) का बिजनेस आइडिया शायद आपको अजीब लगे। लेकिन, भारत सरकार का इस पर जबरदस्‍त फोकस है। वह डंकी फार्मिंग को बेहद आकर्षक बनाना…
 07 March 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली…
 07 March 2026
नई दिल्ली: वक्त-वक्त की बात है। अभी कुछ दिनों पहले रूसी तेल को कोई खरीदने वाला नहीं था। रूसी तेल के टैंकर समंदर में डेरा डाले हुए थे। रूस काफी सस्ती…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…