स्कूल में वोटिंग : छात्रों ने चुना हेड बॉय और हेड गर्ल...

Updated on 29-07-2024 05:04 PM

कोण्डागांव। पी एम श्री आत्मानंद स्कूल महात्मा गांधी वार्ड कोंडागांव में छात्र संघ का चुनाव संपन्न हुआ। पूरी प्रक्रिया को चुनाव प्रक्रिया के तर्ज पर कराया गया। चुनाव कराने के लिए पीठासीन  अधिकारी बूथ प्रभारी एवं मतदान अधिकारी  एक एवं  दो भी बनाए गए। विशेष बात यह रही कि बूथ को पिंक बूथ की तर्ज पर सभी अधिकारी महिला कर्मचारी शिक्षिकाएं थी। प्राचार्य दिनेश शुक्ला ने चुनाव आरंभ होने एवं समाप्त होने की घोषणा की । उन्होंने कहा छात्र संघ का चुनाव बच्चों के भीतर नेतृत्व क्षमता को विकसित करता है।

मतदान अधिकारी  एक आर्ची मरकाम मतदान अधिकारी दो महक बक्शी एवं तीन की जिम्मेदारी हिमानी तिवारी एवं रोमा साहा को मिली थी।  पीठासीन अधिकारी के रूप में पूनम पाणिग्रही ने चुनाव प्रक्रिया बहुत ही सुचारू ठंग से पूरी करवाई  । पिंक बूथ के रूप में बूथ बनाया गया जहां महिला कर्मचारियों ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई।

हेड बॉय के लिए तीन उम्मीदवार युगांक गायधने हिमांशु पांडे एवं जतिन रॉय थे जिसमें से हिमांशु पांडे ने मात्र दो मतों के अंतर से जीत दर्ज की,  हेड गर्ल के लिए दो उम्मीदवार सादिया परवीन एवं ख्वाहिश चक्रवर्ती थे जिसमें ख्वाहिश चक्रवर्ती ने 12 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

कार्यक्रम का संचालन अखिलेश गायधने ने किया उन्होंने कहा- जिम्मेदारियां ही बच्चों को नेता बनाती है । पूर्ण नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए जरूरी है कि घर में भी बच्चों को जिम्मेदारियां दी जाए । जो अपनी जिम्मेदारियों के लिए संवेदनशील है वही सच्चा नेता है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम के संचालन में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाई।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…