भूपेश को वोट देना यानि छत्तीसगढ़ को लूटने वालों वोट देना : भाजपा

Updated on 23-04-2024 06:01 PM

राजनांदगाँव। भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा ने मंगलवर शाम पार्टी के लोकसभा चुनाव कार्यालय महाजन बाड़ी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पूर्व अधिकारी सौम्या चौरसिया की गिरफ़्तारी पर वे खामोश क्यों है? बार-बार सौम्या चौरसिया की जमानत रद्द हो रही हैं वह आपकी उपसचिव रही हैं ऐसे यह संभव ही नहीं हैं की इस भ्रष्टाचार में आप लिप्त नहीं हैं।

वर्मा ने कहा की भूपेश बघेल बताए छत्तीसगढ़ की गरीब जनता से हुई लूट में कितना प्रतिशत भूपेश बघेल का हैं, और कितना प्रतिशत सौम्या का भूपेश बघेल बताए? चाहे नवाज खान हो या सौम्या चौरसिया या फिर अनिल टूटेजा या फिर विनोद वर्मा या आपके विभाग के अधिकारी समीर विश्नोई ये सभी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में या तो जेल में हैं या तो बेल पर और इनसे आपका सीधा संबंध रहा है तो क्या आप इन सबके ऊपर लगे आरोपों में हिस्सेदार नहीं हैं। अगर हिस्सेदारी नहीं है, तो इन सबकी वकालत क्यों की लगातार आपके बयान आते रहें की आप इनके साथ में खड़े रहें। जब शुरुवाती दौर में सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई की गिरफ़्तारी हुई तब आपने चीख-चीख कर उनके निर्दोष होने के दावे किए लेकिन आज लगभग 16 से 18 महीने हो गए उन्हे कोर्ट ने जमानत नहीं दी हैं,अब मौन क्यो है? मुख्यमंत्री रहते अपनी ही जनता से लूट पर अपने कार्यवाही करने की जगह भ्रष्टाचारियों का साथ दिया क्या आप इस पर शर्मिंदा नहीं हैं?

यह सवाल करते हुए भरत वर्मा ने कहा ये सभी तथ्य बताते हैं की छत्तीसगढ़ के आदिवादियों, अनुसूचित जाति के साथियों पिछड़े वर्ग के लोगों के हक पर जो डाका डाला गया, उसमें भूपेश बघेल भी एक पार्टनर रहे, ऐसे में भूपेश बघेल को वोट देना यानि छत्तीसगढ़ को लूटने वाले नवाज खान, सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई को वोट देना।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…