भूपेश को वोट देना मतलब नवाज, अकबर, ढेबर और सौम्या को वोट देना : विजय शर्मा

Updated on 25-04-2024 06:20 PM

रायपुर। उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा और भाजपा प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगाँव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को वोट देना यानी नवाज खान, मो. अकबर, एजाज ढेबर को वोट देने जैसा ही है। कवर्धा में भगवा ध्वज के अपमान, बिरनपुर में भुनेश्वर साहू की बर्बरतापूर्ण हत्या और राजनांदगाँव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व जिलाध्यक्ष नवाज खान के भ्रष्ट कारनामों का हवाला देकर भाजपा नेता द्वय ने दो टूक कहा है कि भूपेश बघेल को वोट देने का सीधा मतलब है कि छत्तीसगढ़ को लूटने वालों को वोट देना, भ्रष्टाचारियों को वोट देना, नवाज खान, अकबर, ढेबर और सौम्या चौरसिया को वोट देना।

गृह मंत्री शर्मा ने कहा है कि पाँच सालों तक सरकार चलाते समय कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल ने नहीं, बल्कि मो, अकबर और ढेबर ने चलाई है। अकबर-ढेबर की जो सरकार चली है तो उस समय क्या-क्या अंधेरगर्दी मची थी, यह सब जान रहे हैं। किस तरह से कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति परवान चढ़ी थी, यह भी सब जानते हैं। श्री शर्मा ने कवर्धा में भगवा ध्वज के अपमान की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय बहुसंख्यक समाज की भावनाओं व आस्था की सुध लेने वाला कोई नहीं था। बिरनपुर में मॉब लिंचिंग करके भुनेश्वर साहू की बर्बर हत्या की घटना की भी कोई सुध लेने वाला नहीं था। मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल और उनके मंत्रियों ने पीड़ितों और परिजनों को कभी नहीं पूछा और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते रहे, तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे। कवर्धा में भगवा का अपमान, बिरनपुर में मासूम भुनेश्वर साहू की बर्बरपूर्वक की गई हत्या बघेल की सरकार के संरक्षण में हुई।

भाजपा प्रदेश महामंत्री वर्मा ने भ्रष्टाचार को लेकर बघेल और उनकी पिछली सरकार को घेरा। राजनांदगाँव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवाज खान के भ्रष्ट कारनामों का जिक्र करते हुए वर्मा ने कहा कि यह सभी को पता है कि भूपेश बघेल के नवाज खान से बेहद करीबी रिश्ते रहे हैं और कई मामलों में नवाज खान के विरुद्ध मामले भी दर्ज हैं। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कई लोगों की जमीन हड़पने के आरोप नवाज पर हैं। कई लोगों पर अत्याचार करना, गुंडागर्दी करने के आरोप भी नवाज पर लगते रहे हैं और यह चर्चा का विषय रहा कि भूपेश बघेल का संरक्षण होने की वजह से उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। इसी प्रकार भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया का भी नाम भ्रष्ट कारनामों के चलते चर्चा में है। 16 महीने से जेल में बंद सौम्या चौरसिया की भूपेश बघेल वकालत करते रहे हैं जिस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। वर्मा ने सवाल किया कि प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को लूटने वाला एक तरफ नवाज खान है और दूसरी तरफ सौम्या चौरसिया है, दोनो ही भूपेश बघेल के करीबी है तो क्या ऐसे में भूपेश बघेल को वोट देना मतलब ऐसे लोगो को वोट देना है जिन्होंने छत्तीसगढ़ को लूटा है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…