लोकतंत्र के पर्व में मतदाता अपने मताधिकार का करें उपयोग: कलेक्टर

Updated on 16-04-2024 04:53 PM

जगदलपुर। मतदान करना सभी मतदाता का अधिकार है, लोकतंत्र के पर्व में सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने घरों से निकले नजदीकी मतदान केंद्रों में जाकर वोट दें उक्त बातें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के.ने  जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में चेंबर्स ऑफ कॉमर्स, एनजीओ संचालकों, व्यापारी संघों के प्रतिनिधियों से मतदान करने और करवाने हेतु चर्चा के दौरान कही। कलेक्टर ने कहा कि जगदलपुर शहर में अधिक से अधिक मतदाता को लोकतंत्र के पर्व हिस्सा लेकर एक उदाहरण प्रस्तुत करें ताकि बस्तर की अन्य गतिविधियों के लिए बनी नकारात्मक छवि को दूर करने में एक प्रयास हो।

  उन्होंने कहा कि शहर के मतदान केंद्रों को संगवारी मतदान केंद्रों के तहत महिला कर्मियों द्वारा संचालित की जाएगी, मतदान कर उनका हौसला-अफजाई भी करें। मतदान दिवस में व्यवसाय करने के साथ-साथ वोट करने के अपने दायित्व को पूरा करें। साथ ही आपके संस्था या दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों को वोट देने के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा परिवार के सदस्यों, अपने मित्रों को भी अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा वृद्धजनों, दिव्यांग जनों के लिए मतदान स्थल तक पहुँचाने और वापस घर छोड़ने के लिए दिव्यांग रथ की सुविधा दी जा रही है।

व्यापारियों ने प्रशासन द्वारा संगवारी मतदान केंद्र का संचालन की सराहना किए। साथ उनके द्वारा अधिक से अधिक मतदान करने में सभी संस्थानों का सहयोग की बात कही। प्रशासन द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए परिवार सहित सेल्फी लेने की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें पूरे परिवार के साथ  सेल्फी लेकर प्रशासन द्वारा दी जाएगी नंबर में भेज सकते है। उनको प्रोत्साहित करने के लिए 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त श्री हरेश मंडावी चेंबर्स ऑफ कॉमर्स, एनजीओ संचालकों, व्यापारी संघों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में मतदान करने की अपील वाला पोस्टर को उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को दी गई साथ ही कलेक्टर ने सभी को मतदान करने का शपथ भी दिलवाया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…