छिंद में हर्षोल्लास से आयोजित हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Updated on 26-04-2024 05:20 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत छिंद में गुरुवार की शाम को विधानसभा स्तरीय वृहद मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, स्वीप जिला नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में दिव्यांग और सियान मतदाताओं को शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लेक्टर और पुलिस अधीक्षक  द्वारा छत्तीसगढ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलन के साथ किया गया। ततपश्चात सभी अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में ग्रीन बुके भेट कर आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों की आगवानी एनआरएलएम समूह की दीदियों और स्काउट गाइड द्वारा स्वीप तिरंगा यात्रा के जोश, उमंग और हर्षोल्लास साथ की गई और सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति की गई।

कलेक्टर ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। यहां ग्राम छिंद एवं आसपास गांव के दाई, दीदी, भैया मन ल जय जोहार। एक भी मतदाता  लोकसभा चुनाव में नहीं छूटना  चाहिए। सभी उत्साह पूर्वक अपने पसंद के उम्मीदवार को बिना कोई लालच, भय, दबाव के वोट देवे। आप सभी की कोशिश होनी चाहिए कि हर हालत में अपने परिवार, आस पड़ोस सहित सभी मतदाता मतदान करें।



जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश साहू ने कहा कि बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची का वितरण किया जा रहा है। फोन नंबर 1950 में फोन करके भी मतदाता की जानकारी ले सकते हैं। आगामी 7 मई को सभी लोग जरूर मतदान करें। मतदान केंद्र में सभी सरकारी सुविधा आयोग द्वारा की गई है, जिसमें रैंप, पेयजल, टेबल, बेंच, शौचालय आदि शामिल है।

कार्यक्रम में महिला एवम् बाल विकास विभाग के 25 नववधु मतदाताओं को  कलेक्टर द्वारा स्वीप सुहागन किट प्रदाय किया गया।  समस्त सियान, दिव्यांग मतदाताओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण सह औषधियों की व्यवस्था स्वास्थ्य और आयुष विभाग द्वारा की गई। सभी मतदाताओं को कलेक्टर एवम् पुलिस अधीक्षक द्वारा शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ संकल्प दिलाया गया। इस कार्यक्रम में  स्वीप अभियान में उल्लेखनीय योगदान हेतु अधिकारियो कर्मचारियो को सम्मान पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया गया। बिहान समूह और नववधु मतदाताओं ने एक चक्र बना कर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली ।

कार्यक्रम के दौरान पहली बार मतदान करने वालो मतदाताओं में विशेष उत्साह देखा गया। महिलाओं और बालक, बालिकाओं ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ सेल्फी फोटो भी ली।  

कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक पंचायत, सहित अधिकारियों ने सियान मतदाताओं के साथ स्वल्पाहार भी किया। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एस एन भगत, महिला बाल विकास अधिकारी बिजेंद्र सिंह ठाकुर, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग आशीष बनर्जी, एबीईओ मुकेश कुर्रे, विद्यालय प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आयोजन उप संचालक, समाज कल्याण विभाग विनय तिवारी एवम् मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़ सीईओ संजू पटेल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन पुरुषोत्तम स्वर्णकार द्वारा किया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…