साल के पहले दिन उछला वोडाफोन आइडिया का शेयर, कहां से मिलने वाला है बड़ा चेक?

Updated on 01-01-2026 01:07 PM
नई दिल्लीकर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज अच्छी तेजी आई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर करीब छह फीसदी की तेजी के साथ 11.43 रुपये तक पहुंच गया। कंपनी का कहना है कि उसे अपने प्रमोटर Vodafone Group से 5,836 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह पैसा वोडाफोन-आइडियो के मर्जर से जुड़े पुराने इम्प्लीमेंटेशन एग्रीमेंट (IA) में हुए बदलाव के बाद मिलेगा। यह बदलाव उन देनदारियों से जुड़ा था जो अभी तय नहीं हुई थीं।

इस नए समझौते के तहत Vodafone Group के प्रमोटर्स अगले 12 महीनों में 2,307 करोड़ रुपये देंगे। बाकी की रकम शेयर के ज़रिए दी जाएगी। यह बदला हुआ IA, कंटीजेंट लायबिलिटी एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (CLAM) से जुड़ा है। इसके तहत Vodafone Idea ने पहले प्रमोटर्स से 8,369 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद जताई थी। इसमें से 1,975 करोड़ रुपये पहले ही मिल चुके थे, इसलिए बाकी 6,394 करोड़ रुपये का हिसाब बाकी था। अब नए नियमों के मुताबिक, कंपनी को करीब 5,836 करोड़ रुपये वापस मिलेंगे।

शेयरों का भाव

यह पैसा वापस पाने के लिए Vodafone Group के कुछ शेयरधारकों ने Vodafone Idea के 3.28 अरब इक्विटी शेयर पांच साल के लिए अलग रखे हैं। इन शेयरों को कंपनी के कहने पर बेचा जाएगा और इससे मिलने वाला पैसा Vodafone Idea को मिलेगा। इन शेयरों की बाजार में अनुमानित कीमत 3,529 करोड़ रुपये है। यह कीमत 31 दिसंबर 2025 को NSE पर शेयर के बंद भाव 10.76 रुपये के हिसाब से लगाई गई है।
यह संशोधित समझौता 31 दिसंबर 2025 को हुआ। इसने पुरानी 'सनसेट क्लॉज' को बढ़ा दिया है और पुरानी देनदारियों को निपटाने के बारे में और ज्यादा स्पष्टता दी है। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि CLAM की रकम मिलने का डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) को किसी भी तरह के प्री-कंडीशन पेमेंट से कोई लेना-देना नहीं है।यह लेन-देन प्रमोटर ग्रुप की कंपनियों के साथ मौजूदा 'रिलेटेड-पार्टी अरेंजमेंट' में एक बदलाव है। इसमें कोई नए शेयर जारी नहीं किए जा रहे हैं, न ही कोई लोन दिया जा रहा है और न ही कोई खास अधिकार दिए जा रहे हैं। बुधवार को Vodafone Idea के शेयर BSE पर 10.85% गिरकर 10.76 रुपये पर बंद हुए थे और आज 11.17 रुपये पर खुले थे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…