चरणदास के बयान पर बिफरे विष्णुदेव, कहा : पहले डंडा मुझे मारो...

Updated on 03-04-2024 05:29 PM

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत के प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि "मैं भी मोदी का परिवार हूं और पहले डंडा मुझे मारो"

सीएम साय ने कहा कि हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। पहले भी प्रधानमंत्री पर अनेक तरह से गाली दी गई है। देश का चौकीदार चोर है, मौत का सौदागर कहा गया, इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ा है। मैं कहता हूं कि "मैं भी मोदी का परिवार हूं और पहले डंडा मुझे मारो"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता इस बात को बिलकुल बर्दाश्त नहीं करने वाली है। छत्तीसगढ़ का एक भी सीट कांग्रेस को नहीं लेने देंगे, पूरी 11 की 11 सीट बीजेपी को मिलेगी।

बता दें कि चरणदास महंत के विवादित बयान से भाजपा आक्रोशित है। इस मामले को लेकर भाजपा के सभी दिग्गज कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा- मैं हूं मोदी का परिवार पहली लाठी मुझे मारो। महंत के बयान की घोर निंदा करता हूं। मोदी पर जब जब ऐसे बयान दिए गए उनका व्यक्तित्व और निखर कर आया है। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नवीन और सभी भाजपाई नेताओं ने महंत के बयान का कड़ा विरोध किया है।

क्या था महंत का विवादित बयान...
दरअसल, कांग्रेस नेता चरणदास महंत ने मंगलवार को एक चुनावी रैली के दौरान ने पीएम मोदी को लेकर काफी विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा- हमें मोदी का मुड़ (सिर) फोड़ने वाला सांसद चाहिए। अब इस मामले में भाजपा का भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग पहुंचकर इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…