इंस्टाग्राम पर विराट कोहली का भावुक पोस्ट लिखते हुए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

Updated on 12-05-2025 02:59 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो गए हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद खबरें थीं कि वह भी रिटायर होने चाहते हैं, लेकिन फिर कहा जा रहा था कि बीसीसीआई उन्हें मनाने में जुटी हुई है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट के एक बड़े नाम को जिम्मेदारी भी सौंपी थी, लेकिन क्रिकेट किंग नहीं माने। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मेसेज लिखा और संन्यास का ऐलान क दिया। बता दें कि जल्द ही इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट क्रिकेट टीम का ऐलान होना था।

उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए हैं उन्होंने 30 शतक भी लगाए हैं। विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी हैं। उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में से 40 में जीत हासिल की है। विराट कोहली ने 2016-2019 के दौरान टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 43 टेस्ट मैचों में 66.79 की औसत से 4,208 रन बनाए उन्होंने 69 पारियों में 16 शतक और 10 अर्धशतक लगाए। इससे वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा। सफेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…