अनुष्का शर्मा संग डांस करने जेब में हाथ डाल उतरे विराट कोहली, मियां-बीवी का अंदाज देख लोगों ने कही मजेदार बात

Updated on 24-04-2025 02:11 PM
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पब्लिकली जब भी साथ होते हैं, सुर्खियां बटोर ही लेते हैं। इस बार ये आकर्षक जोड़ी चर्चा में है अपने डांस वीडियो को लेकर, जिसमें अनुष्का के अलावा विराट कोहली भी भीड़ में मग्न होकर नाचते दिख रहे हैं। इन दोनों लवबर्ड्स का ये डांस वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है।
बताया जा रहा है कि ये डांस क्लिप दुबई से वायरल हो रहा है और कहा ये भी गया है कि ये डांस अनुष्का और विराट ने दुबई में चल रहे किसी शूट पर किया है। इस वीडियो में कुछ और लोग हैं जो अलग-अलग लुक्स और कपड़ों में हैं।

किसी का भी डांस एक-दूसरे से मैच नहीं हो रहा

हालांकि, इस दौरान अनुष्का और विराट कैजुअल कपड़ों में हैं और ऐसा लग रहा है जैसे वो कहीं भीड़ में जाकर अचानक डांस करने लगे हों। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, दोनों के लेकर एक बार फिर से चर्चा काफी तेज है। हालांकि, इस वीडियो में किसी का भी डांस एक-दूसरे से मैच नहीं हो रहा। लोगों ने अनुष्का से ज्यादा विराट के डांस की तारीफ की है और लिखा है- वाह, क्या मूव्स हैं।

वीडियो में बड़ा सा कैमरा भी दिख रहा

वहीं इस वीडियो में बड़ा सा कैमरा भी दिख रहा और ऐसा लग रहा है कि कोई शूट चल रहा हो। हालांकि, वीडियो क्लिप में अनुष्का और विराट सबसे अधिक मौज काटते दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों किसी ब्रैंड शूट के लिए ये डांस कर रहे थे। वीडियो को देखकर लोगों ने दोनों के डांस की तारीफ की है। वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे हैं- हमारा क्रिकेटर हीरो से कम है क्या?

ऐड शूट के दौरान ही हुई थी पहली बार मुलाकात

यहां ये भी याद दिला दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली बार मुलाकात साल 2013 में एक ऐड शूट के दौरान ही हुई थी। दोनों उस वक्त एक शैंपू ब्रैंड के लिए टीवी ऐड की शूटिंग कर रहे थे। उस समय जहां विराट कोहली टीम इंडिया में अपनी पहचान बना चुके थे, वहीं अनुष्का शर्मा भी बॉलीवुड में अपने पंख पसार चुकी थीं।

दिसंबर 2017 में हुई थी दोनों की शादी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में शादी रचाई थी। उनकी शादी इटली के टस्कनी की खूबसूरत वादियों में हुई थी। जनवरी 2021 में अनुष्का ने बेटी वामिका का स्वागत किया और फरवरी 2024 में बेटे अकाय का जन्म हुआ।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 17 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…