ग्रामीणों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने दर्ज किया मामला...

Updated on 16-04-2024 04:54 PM

कवर्धा। छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत करने की बजाय कानून अपने हाथों में लेकर युवक की सरेराह हत्या कर दी। मृतक युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान मिले है। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कुकदूर थाना क्षेत्र की है। मृतक पर आरोप लगा है कि ग्राम दमगढ़ गांव में वो छेड़छाड़ करते पकड़ा गया। इस घटना से आक्रोशित गांव वालों ने पहले तो युवक को पकड़ा, फिर उसे इतना मारा कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक के शरीर पर चोट के कई निशान है। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की मौत पिटाई के दौरान हुई है। साथ ही मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान में जुट गई है।

अगर मृतक ने छेड़छाड़ की थी तो ग्रामीणों ने पुलिस में सूचना आखिर क्यों नहीं दी?..अगर सूचना दे देते तो युवक की जान बच जाती। ग्रामीणों ने खुद कानून हाथ में लेकर युवक की पिटाई शुरू कर दी। और इतना मारा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस  घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि 16 अप्रैल को सूचना मिला की ग्राम दमगढ़ में एक व्यक्ति की हत्या हुई है। थाना कुकदूर पुलिस मौका ग्राम दमगढ पहुंचकर प्राप्त सूचना की तस्दीक दौरान ग्राम दमगढ़ के दैहान के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिला जिसकी पहचान धरम सिंह ध्रुवे पिता बारेलाल ध्रुवे उम्र 37 साल निवासी राली थाना तारेगांव जंगल जिला कबीरधाम के रूप में हुई है। जिस पर मर्ग क्रमांक 26/24 धारा 174 जा. फौ कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही की गई। मृतक से शरीर में लाठी/डंडा से तथा सिर को ठोस वस्तु से मारकर चोट पहुंचाने के निशान दिखाई दे रहे है। पंचनामा कार्यवाही बाद मृतक धरम सिंह ध्रुवे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा संदेहियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…