विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम बैंक के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, नए बोर्ड का गठन

Updated on 27-02-2024 02:02 PM
नई दिल्‍ली: विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम बैंक के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) ने अपने निदेशक मंडल का दोबारा गठन किया है। पीपीबीएल के भविष्‍य का कारोबार नया गठित बोर्ड ही देखेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंक को नए ग्राहक जोड़ने और कर्ज देने से रोक दिया था। यह प्रतिबंध बैंक के केवाईसी प्रक्रियाओं में गड़बड़ियों के कारण लगाया गया था। पेटीएम पेमेंट्स बैंक 2017 में स्थापित किया गया था। यह भारत के सबसे बड़े डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म में से एक है।


कंपनी ने क्‍या दी है जानकारी?

डिजिटल पेमेंट फर्म पेटीएम ने सोमवार को जानकारी दी कि विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पार्ट-टाइम नॉन-एक्‍जीक्‍यूटिव चेयरमैन के रूप में पद छोड़ दिया है। सोमवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) ने बताया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवासन श्रीधर की नियुक्ति के साथ अपने निदेशक मंडल का पुनर्गठन किया है। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी देबेंद्रनाथ सारंगी, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार गर्ग और रिटायर्ड आईएएस रजनी सेखरी सिब्बल को नवगठित बोर्ड में शामिल किया गया है। वे हाल ही में बैंक में स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल हुए हैं।

ओसीएल ने कहा कि इनके अलावा बोर्ड में पंजाब एंड सिंध बैंक के पूर्व एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर अरविंद कुमार जैन पहले से ही स्वतंत्र निदेशक और पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ सुरिंदर चावला हैं।

श्रीन‍िवासन श्रीधर की आई प्र‍त‍िक्रि‍या

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड सदस्य के रूप में अपनी नियुक्ति पर श्रीनिवासन श्रीधर ने कहा, 'मैं अपनी व्यापक बैंकिंग विशेषज्ञता का इस्‍तेमाल बैंक की अनुपालन सेवाओं की सीमा का विस्तार करने के लिए समर्पित हूं। यह सुनिश्चित करना मेरा लक्ष्य है कि पीपीबीएल एक आदर्श बैंक बन जाए।'
कंपनी ने कहा, 'ओसीएल अपने नॉमिनी को हटाकर सिर्फ स्वतंत्र और कार्यकारी निदेशकों वाले बोर्ड को चुनने के पीपीबीएल के कदम का समर्थन करती है।' फाइलिंग में इस बात का अलग से जिक्र है कि विजय शेखर शर्मा ने भी इस बदलाव को अमल में लाने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच कतर ने अपने ऊर्जा संयंत्रों पर हुए हमलों के बाद एलएनजी का उत्पादन रोक दिया है। इससे भारत को होने वाली आपूर्ति…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आप शहरों में रहते हैं या महानगर में। यदि आप महीने में एक लाख रुपये की कमाई करते हैं तो जीवन आराम से कट सकता है। वह किराये…
 05 March 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। फरवरी में सोने की कीमत में लगातार सातवें महीने तेजी आई। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ…
 03 March 2026
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुआ सैन्य तनाव कई देशों तक पहुंच गया है। इससे सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 10% से ज्यादा की तेजी आई।…
 03 March 2026
नई दिल्ली: होली के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को बंद रहेंगे। प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE में इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और अन्य सेगमेंट…
 03 March 2026
नई दिल्ली: रिटायरमेंट फंड का प्रबंधन करने वाली संस्था EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भविष्य निधि (EPF) जमा पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय की है। इसके साथ ही…