वीडियो: चंकी पांडे बोले- मैं पूरी तरह से नेपोटिजम की औलाद, काजोल ने सुनाया गोविंदा और सामंथा फॉक्स का किस्सा

Updated on 15-10-2025 01:06 PM
काजोल और ट्विंकल खन्ना इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' को लेकर चर्चा में हैं। वो अपने चौथे एपिसोड के साथ फैन्स का मनोरंजन करने के लिए एक बार फिर हाजिर हो रही हैं। इस बार उनके इस शो पर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार चंकी पांडे और गोविंदा शामिल होंगे। इस शो का प्रीमियर 16 अक्टूबर को होने वाला है, जहां पुराने किस्से, हंसी-मजाक और गपशप की झड़ी लगने वाली है। इस शो का प्रीमियर सामने आ गया है जिसमें चंकी पांडे खुद को नेपोटिज़म की औलाद बताते दिख रहे हैं।

अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया ने इंस्टाग्राम पर इस एपिसोड का टीजर जारी किया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'अभी मूड है, चंकी और ची ची को एक साथ देखने की इतनी खुशी।' प्रोमो में दोनों कलाकार की मजेदार बातचीत दिख रही है। यहां ट्विंकल खन्ना चंकी के आउटफिट और निकनेम को लेकर भी मजाक करती दिख रही हैं।

'आप बांग्लादेश के अमिताभ बच्चन बन गए'

टीजर में ट्विंकल ने चंकी को 'कपड़ों में आने' के लिए धन्यवाद कहा। चंकी ने बताया कि उन्हें एक बार 'चड्डी पांडे' का नाम दिया गया था। ट्विंकल ने गोविंदा को 'चड्डी बादशाह' कहकर पुकारा और सभी हंस पड़े। चंकी ने बांग्लादेश में उनकी पॉप्युलैरिटी के बारे में भी बताया, ट्विंकल ने मजाकिया अंदाज में कॉमेंट किया। ट्विंकल ने कहा, 'आप बांग्लादेश के अमिताभ बच्चन बन गए।' एक्टर ने सुनाया कि ये नाम उन्हें कैसे मिला

गोविंदा ने किया हॉलीवुड सिंगर सामंथा फॉक्स के साथ काम

काजोल ने गोविंदा को लेकर कहा कि वो हॉलीवुड सिंगर सामंथा फॉक्स के साथ काम करने वाले पहले बॉलीवुड एक्टर में से एक थे, जिसे सुनकर चंकी बेकाबू होकर हंस पड़े। इसके बाद बात नेपोटिजम पर भी आई जहां चंकी पांडे ने कहा, 'मैं तो पूरी तरह से नेपोटिजम की औलाद हूं।' प्रोमो के अंत में गोविंदा फेमस फिल्म 'पार्टनर' का डायलॉग 'इतनी खुशी... इतनी खुशी मुझे आज तक कभी नहीं हुई' बोलते दिख रहे हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…