सखी वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को मिल रही त्वरित सहायता

Updated on 21-02-2026 12:12 PM

कोण्डागांव। जिले में सखी वन स्टॉप सेंटर का संचालन 10 मार्च 2017 से किया जा रहा है। यह केंद्र हिंसा से पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं तथा बालिकाओं को सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। केंद्र के माध्यम से पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा, पुलिस सहायता, विधिक परामर्श, मनोसामाजिक काउंसलिंग तथा अस्थायी आश्रय की सुविधा प्रदान की जाती है।

जिले में अब तक कुल 1998 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें घरेलू हिंसा के 993, प्रेम प्रसंग से संबंधित 79, भटकी (गुमशुदा) महिलाओं के 99 तथा 776 महिलाओं एवं बालिकाओं को अस्थायी आश्रय प्रदान कर प्रकरणों का निराकरण किया गया है। केंद्र द्वारा प्रकरणों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है, जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय और संरक्षण मिल सके।

सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्हें उपलब्ध शासकीय योजनाओं एवं सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी जाती है, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर निःसंकोच मदद प्राप्त कर सकें।

पीड़ित महिलाएं टोल फ्री नंबर 181 पर 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। सखी वन स्टॉप सेंटर 24 घंटे संचालित रहता है और जरूरतमंद महिलाओं के लिए सदैव खुला है। केंद्र की यह पहल जिले में महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
 01 May 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
 01 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
 01 May 2026
रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
 01 May 2026
बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…