विक्की जैन और गौहर खान का आ रहा है रोमांटिक सॉन्ग, पोस्टर देख लोग हुए हैरान, कहा- अब अंकिता भौजी को होगी जलन

Updated on 29-04-2025 04:54 PM
अंकिता लोखंडे तो टीवी की जानी-मानी स्टार हैं हीं। फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अब उनके पति विक्की जैन, जो पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। कोयला की खदान के व्यापारी हैं। वह भी स्क्रीन पर दिखाई दे रहे हैं। पहले उन्हें 'बिग बॉस 17' में देखा गया था। इसके बाद वह दो सीजन से 'लाफ्टर शेफ्स' में दिखाई दे रहे हैं और अब वह गौहर खान के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। उनके नए गाने का एक पोस्टर जारी हुआ है, जिसे देख लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कुछ समय पहले दूरदर्शन पर आने वाले टीवी सीरीज 'फौजी 2' का ऐलान हुआ था, जिसमें गौहर खान समेत अन्य के अलावा विक्की जैन की भी झलक दिखाई दी थी। इसमें उन्होंने कर्नल संजय सिह की भूमिका निभाई थी। अंकिता लोखंडे के पति ने इससे एक्टिंग में डेब्यू किया था। अब इसके ही एक गाने की जानकारी सामने आई है। उसके पोस्टर जारी किया गया है।

विक्की जैन और गौहर खान का गाना

विक्की जैन और गौहर खान के गाने का नाम है- कहां हो तुम। इसे सिंगर जावेद अली ने गाया है और इसके बोल और म्यूजिक दिए हैं श्रेयस पौराणिक ने। इसमें गौहर मुस्कुरा रही हैं और उनके चेहरे पर विक्की ने प्यार से माथा टिकाया हुआ है। टी-सीरीज ने इस पोस्ट को जारी किया है और बताया है कि ये रोमांटिग सॉन्ग 29 अप्रैल की शाम 7 बजे रिलीज होगा। हालांकि पोस्टर को देखकर ही लोग खुश हो गए हैं। वह विक्की जैन की तारीफ कर रहे हैं

विक्की जैन के पोस्टर पर लोगों का रिएक्शन

विक्की जैन और गौहर खान का पोस्ट देख एक यूजर ने लिखा, 'अरे विक्की भइया...।' एक ने कहा, 'आखिरकार विक्की भइया का सपना पूरा हो गया। अब सारी जिंदगी अंकिता, गौहर से जलेंगी।' एक ने लिखा, 'नेपो पति।' एक ने लिखा, 'हे भगवान, विक्की भइया और गौहर।' इसके साथ उसने हंसने वाला इमोजी लगाया। कुछ तो पसंद कर रहे। मगर कुछ चुटकी ले रहे हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 17 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…