5 विकेट लेने के बाद भी दूसरे टी20 में टीम को जीत नहीं दिला सकते वरुण चक्रवर्ती… खुद बताया, क्यों है सबसे ज्यादा मलाल

Updated on 11-11-2024 12:45 PM
गकेबरहा । भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार रात गकेबरहा में खेला गया। भारतीय टीम को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

मैच में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट लिए। यह पहला मौका रहा जब वरुण टी20 में एक साथ पांच विकेट चटक पाए। मैच के बाद वरुण ने बताया कि 10 नवंबर को उनके बेटे का दूसरा जन्मदिन था।


वो चाहते थे कि इस जीत के साथ बेटे को बर्थडे गिफ्ट दिया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मैच के बाद वरुण ने कहा, मैं चाहता था कि भारत मैच जीते, क्योंकि यह दिन मेरे लिए खास है।


तेज गेंदबाजी वाली पिच पर वरुण का मैजिक

  • टीम इंडिया 124 रन से छोटे लक्ष्य को बचाने मैदान पर उतरी थी। पिच भी स्पिनरों के लिए मददगार नहीं थी। फिर भी वरुण ने पारी के मध्य में शानदार गेंदबाजी की और दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए मेहनत करने को मजबूर किया।
  • वरुण ने चार ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट लिए। वरुण ने हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ियों को चकमा देकर दक्षिण अफ्रीका को मुश्किल में डाल दिया।
  • इसके बाद पारी के अंतिम ओवर में क्लासेन और मिलर को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को मुश्किल में डाल दिया। हालांकि, ट्रिस्टन स्टब्स और गेरलैंड कोएत्ज़ी के कारण दक्षिण अफ्रीका जीतने में कामयाब रहा।

आवेश खान के महंगे ओवर से पलटा मैच


वरुण चक्रवर्ती और अन्य गेंदबाजी की मेहनत के कारण मैच भारत की पकड़ में था। वहीं आवेश खान ने 17वां ओवर किया, जो महंगा साबित हुआ। आवेश खान ने 12 रन का ओवर फेंका और अचानक दक्षिण अफ्रीका की मैच में वापसी हो गई। इसके बाद उन्हें 12 गेंदों में 13 रनों की जरूरत थी, जिसे 6 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।


कप्तान ने भी की वरुण की तारीफ


मैच के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी वरुण की सराहना की और शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय गेंदबाजों को श्रेय दिया। सूर्या ने कहा, किसी टी20 मैच में 124 रनों का बचाव करते हुए यदि कोई गेंदबाजी पांच विकेट लेते है, तो यह अविश्वसनीय है।


सूर्या ने बताया कि वरुण ने अपने खेल पर वास्तव में कड़ी मेहनत की है और वह इस मौके का इंतजार कर रहे थे। अभी सीरीज में दो गेम बाकी हैं। अभी बहुत मजा आने वाला है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…