शेर की तरह दहाड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी का यूं उखड़ गया डंडा, एक-एक रन को तरसे, न जानें किसकी लगी नजर

Updated on 01-12-2025 02:44 PM
नई दिल्ली: 14 साल के बिहार के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से हर कोई वाकिफ है। वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। कम उम्र में सूर्यवंशी ने काफी नाम कमा लिया है। आईपीएल के डेब्यू सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए सिर्फ 35 बॉल में ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक ठोक दिया था। यहां से सूर्यवंशी और भी ज्यादा लाइमलाइट में आ गए थे। हाल ही में हुए राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने यूएई के खिलाफ 42 बॉल में 11 चौके और 15 छक्के की मदद से 144 रन ठोक डाले थे। लेकिन, अब भारत की घरेलू टी20 लीग सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला पूरी तरह से खामोश है।

जम्मू-कश्मीर के खिलाफ सिर्फ 5 रन बनाकर हुए बोल्ड

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बीते 30 नवंबर को बिहार और जम्मू-कश्मीर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ग्रुप स्टेज मुकाबला खेला गया। ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी इस मैच में 7 गेंद में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनको जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने गजब बोल्ड मारा। सूर्यवंशी का लेग स्टंप ही उखड़ गया।इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार सूर्यवंशी फ्लॉप हो गए हैं। इससे पहले चंदीगढ़ के खिलाफ 14 तो मध्य प्रदेश के खिलाफ वैभव 13 रन बनाकर आउट हो गए थे। बता दें कि आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले आरआर ने वैभव सूर्यवंशी को रिटेन कर लिया था।

कुछ ऐसा रहा बिहार और जम्मू-कश्मीर का मैच

जम्मू-कश्मीर ने बिहार के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बना डाले। 160 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर में बिहार की टीम 9 विकेट पर 125 रन ही बना पाई और 34 रन से मैच हार गई। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में बिहार की यह लगातार तीसरी हार थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…