अमेरिकी सीनेट में हूती हमले की चैट लीक पर सुनवाई:मंत्री बोले- सीक्रेट जानकारी नहीं थी

Updated on 27-03-2025 04:30 PM

अमेरिकी सीनेट में बुधवार को हूती विद्रोहियों पर हमले से जुड़ी जानकारी की चैट लीक होने को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने कहा कि ग्रुप चैट में कोई भी गोपनीय जानकारी शेयर नहीं की गई थी।

ट्रम्प के मंत्रियों ने कहा कि सैन्य हमले की चर्चा के लिए मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करना कोई गलत बात नहीं थी। इससे पहले ट्रम्प ने मंगलवार को कहा था कि उनके प्रशासन से 2 महीने में यह पहली गलती थी।

रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने प्लान को सिग्नल ऐप पर एक सीक्रेट ग्रुप चैट में शेयर किया था। इस ग्रुप में द अटलांटिक मैगजीन के मुख्य संपादक जैफ्री गोल्डबर्ग भी जुड़े हुए थे। इसे लेकर डेमोक्रेटिक सांसदों ने डेमोक्रेटिक सांसदों ने हेगसेथ की इस्तीफे की मांग की है।

अटलांटिक के पत्रकार को 2 घंटे पहले प्लान पता चला

रक्षामंत्री पीट हेगसेथ ने 15 मार्च को यमन में हूती विद्रोहियों पर हमले के प्लान को 2 घंटे पहले ग्रुप में शेयर किया था। व्हाइट हाउस ने 24 मार्च को इसकी जानकारी दी।

जेफ्री गोल्डबर्ग ने बताया कि उन्हें गलती से इस ग्रुप चैट में जोड़ दिया गया था। यह ग्रुप सिक्योर मैसेजिंग ऐप सिग्नल पर बनाया गया था। जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज ने बनाया था। इस ग्रुप में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल थे।

गोल्डबर्ग ने लिखा कि 15 मार्च को सुबह 11:44 बजे हेगसेथ ने यमन पर होने वाले हमलों की जानकारी शेयर की थी। इसमें टारगेट्स और इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों के अलावा कौन-सा हमला कब और कहां किया जाना है, इसकी जानकारी भी थी।

हूती पीसी स्मॉल ग्रुप चैट से हुआ खुलासा

इस सिग्नल चैट का नाम हूती पीसी स्मॉल ग्रुप था। इसमें हमले के समय और उसकी रणनीति से जुड़ी जानकारियां थीं। 15 मार्च को सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर हेगसेथ ने एक मैसेज भेजकर मिशन का रियल-टाइम अपडेट दिया। उन्होंने लिखा कि मौसम अनुकूल है और सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की है कि ऑपरेशन आगे बढ़ रहा है।

इसके बाद उन्होंने F-18 लड़ाकू विमानों और MQ-9 ड्रोन के लॉन्चिंग टाइम और हमलों की टाइमलाइन शेयर की। मैसेज के मुताबिक पहला बम दोपहर 2:15 बजे गिराया जाना था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…