यूएस ओपन विजेता डोमिनिक आखिरी ग्रैंड स्लैम मैच हारे:इसी टूर्नामेंट में खेला था करियर का पहला मैच

Updated on 27-08-2024 05:41 PM

करियर का आखिरी ग्रैंड स्लैम खेल रहे ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम यूएस ओपन के पहले दौर में हार गए हैं। उन्हें सोमवार रात अमेरिका के बेन शेल्टन से सीधे सेटों में 6-4, 6-2, 6-2 से हराया। यह मैच 50 मिनट तक चला।

हार के बाद 30 साल के थिएम ने कहा कि यह अद्भुत क्षण था, लेकिन दूसरी ओर थोड़ा दुखद भी था, इसलिए मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इस कोर्ट पर अपना अंतिम अमेरिकी ओपन मैच खेलने का मौका मिला। वे अक्टूबर में आखिरी टूर्नामेंट खेलेंगे। वे वियना में एटीपी 500 इवेंट में हिस्सा लेंगे। वे पहले ही रिटायरमेंट की घोषणा कर चुके हैं कि वे सीजन के अंत में संन्यास ले लेंगे। थिएम ने साल 2020 में यह टूर्नामेंट जीता था।

शेल्टन पहले सेट से दबदबा बनाया
आर्थर ऐश स्टेडियम में वाइल्ड-कार्ड के तौर पर खेल रहे अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन ने पहले ही सेट से दबदबा बनाया। उन्होंने सेट को 6-4 के अंतर से जीता। फिर दूसरा सेट 6-2 से जीतते हुए अपनी स्थिति और मजबूत की। बाद तीसरे सेट को 6-2 से अपने नाम करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया। शेल्टन का अगला मुकाबला स्पेन के रॉबर्टो बाउतिस्ता अगुत से होगा, जिन्होंने कोर्ट 14 पर इटली के लुका नार्डी को सीधे सेटों में हराया।

यहां थिएम ने कहा- 'मुझे यहां पहली बार खेले हुए 10 साल हो चुके हैं। यह वास्तव में मेरे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि मुझे इस कोर्ट पर मेरी सबसे बड़ी सफलता मिली थी। उस अजीब 2020 में, अजीब और अलग परिस्थितियों में। दुर्भाग्य से मुझे यह सफलता आप में से किसी के बिना मिली।'

जोकोविच और एलेक्जेंडर ज्वेरेव भी जीते
डिफेंडिंग चैंपियन नोवाक जोकोविच और एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने भी पहले दौर में अपने-अपने जीत लिए। सर्बियाई स्टार जोकोविच ने माल्डोवा के राडू अल्बोट को 6-2, 6-2, 6-4 से हराया। वहीं, 2020 यूएस ओपन के उपविजेता जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने हमवतन मैक्सिमिलन मार्टेनर को 6-2, 6-7 (5-7), 6-3, 6-2 से हराया।

भारत के सुमित नागल हारे
भारतीय स्टार सुमित नागल साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए हैं। उन्हें नीदरलैंड के टैलोन ग्रिकस्पूर ने 6-1, 6-3, 7-6 से हराया।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
 18 March 2026
आईपीएल 2026 के रोमांचक आगाज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है। सभी 10 टीमों ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है लेकिन इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारत के मशहूर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी का मंगलवार को लखनऊ में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया। राजनीति और खेल जगत की विभिन्न हस्तियों से सजी…
 18 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से डॉमिनेशन देखने को मिल रही है। भारत ने 2024 के बाद 2026 में भी टी20 वर्ल्ड…
 18 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: अफ्रीकी फुटबॉल में बड़ा विवाद सामने आया है। कन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (सीएएफ) ने अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस 2026 के फाइनल का नतीजा पलटते हुए मोरक्को को चैंपियन घोषित…
 18 March 2026
भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा दुबई में मुश्किल दिन गुजारने के बाद वापस भारत लौट आई हैं। 39 साल की सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ दुबई में…