मतदान प्रक्रिया की बारिकियों को समझकर गंभीरतापूर्वक करें क्रियान्वयनः प्रेक्षक

Updated on 30-04-2024 04:59 PM

दुर्ग।  लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल, पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य हेतु नियुक्त किए गए माइक्रो ऑब्जर्वर को सामान्य प्रेक्षक श्रीकेश लथकर एवं एस.बी.शेट्टेनवर और कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर्स विकास पंचाक्षरी द्वारा लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनिंग में माइक्रो ऑब्जर्वरों को निर्वाचन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं उन्हें चुनाव कार्य सुचारू रूप से संचालन हेतु अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

निर्वाचन सामान्य प्रेक्षक एस.बी. शेट्टेनवर ने कहा कि माइक्रों आब्जर्वर के रूप में आपको पूरी मतदान प्रक्रिया की निगरानी करनी है इसलिए इस प्रक्रिया की गहरी जानकारी होना आवश्यक है। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य निर्वाचन की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। आप सभी की ड्यूटी माइक्रो आब्जर्वर के रूप में लगाई गई है। इस हेतु आप सभी कुशलता पूर्वक सौपें गए जिम्मेदारियों का आपसी समन्वय से निर्वहन कर निर्वाचन कार्य में सहभागिता प्रदान करें। इस दौरान उन्होंने माइक्रो ऑब्जर्वरों की निर्वाचन संबंधी शंकाओं का भी समाधान किया।

प्रेक्षक श्रीकेश लथकर ने मतदान प्रक्रिया के दौरान क्या-क्या किया जाना है, क्या सावधानी बरती जानी है, कौन-कौन से आवश्यक दस्तावेज की प्रतिपूर्ति की जानी है, इसकी संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी और बारीकियों को गंभीरतापूर्वक सुनने, समझने एवं पालन करने को कहा।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि आप सभी प्रशिक्षण में निर्वाचन से संबंधित अपने दायित्वों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सौंपे गए दायित्व का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें। कलेक्टर ने माइक्रो ऑब्जर्वरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपका कार्य मतदान प्रकिया का सूक्ष्म निगरानी करना है। मतदान दिवस को पोलिंग बूथ में सवेरे होने वाले मॉकपोल सहित मतदान की पूरी प्रक्रिया का सूक्ष्म अवलोकन करना है। साथ ही नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल उच्च अधिकारी को सूचित करना है। उन्होंने बताया कि दिनभर की सभी गतिविधियों को संबंधित प्रपत्र में संधारित करते हुए पीठासीन पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य मतदान कर्मियों से भी जानकारी लेते रहना है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
रायपुर।प्रदेश की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और जनभागीदारी को सुदृढ़ बनाने की दिशा में संस्कृति विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के…
 09 March 2026
महासमुंद। बसना विकासखंड के ग्राम बन्सुला की निवासी श्रीमती भोजवती साहू की जिंदगी पति के निधन के बाद मुश्किलों से भरी हो गई थी। घर की सारी जिम्मेदारियां उनके कंधों पर…
 09 March 2026
रायपुर। सिसपाल विहार में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, गायन, योग, ध्यान,…
 09 March 2026
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को राज्यपाल रेमन डेका ने श्रीमती स्मिता सिंह, फाउंडर शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़, को उनके उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया।उन्होंने श्रीमती स्मिता…
 09 March 2026
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बीएसएस प्रणवानंद स्कूल परिसर पहुंचकर  भारत माता की मूर्ति तथा भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद…
 09 March 2026
रायपुर। समोदा गांव में कथित अफीम की खेती के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। आसंदी के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी करने पर सभापति ने कांग्रेस…
 09 March 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को प्रश्नकाल में पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। विधायक प्रबोध मिंज के सवालों को लेकर महिला एवं…
 09 March 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को धान खरीदी का मुद्दा सदन में गरमाया रहा। बस्तर क्षेत्र के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी नहीं होने के आरोप को…