मतदान का संदेश देने कलेक्टर के नेतृत्व में निकली छतरी स्वीप रैली

Updated on 24-04-2024 06:33 PM

बलौदाबाजार। लोक सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एक ओर जहां टैक्टर रैली,ऑटो रैली, मशाल रैली, टॉर्च रैली,बाहर गए ग्रामीण को फोन कर आमंत्रित जैसे कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है, वही दूसरी ओर स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय में छतरी स्वीप रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 3 किलोमीटर मार्ग को कलेक्टर के एल चौहान के नेतृत्व में के एल अधिकारी कर्मचारी सहित विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा कड़कड़ती धूप के बीच पैदल चलकर पूरी की गई। रैली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार भी शामिल होकर अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया। इस रैली में शिक्षा,महिला एवं बाल विकास विभाग,पंचायत,राजस्व सहित अन्य छात्र,छात्राएं,शिक्षक,आमजन, खिलाड़ी, प्रबुद्ध नागरिक,सहित अधिकारी कर्मचारी, मिडिया प्रतिनिधी बड़ी संख्या में शिरकत किए। इसके साथ ही रैली प्रारंभ आने से पूर्व कलेक्टर चौहान ने सभी को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई।

कलेक्टर ने कहा गांव की अपेक्षा शहरों में थोड़ा कम वोटिंग होता। लोग इस दिन के छुट्टी की तरह मान लेते है। हमे लोकतंत्र के इस महापर्व अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए वोट जरूर करना चाहिए. इसी संदेश को लेकर आज हमने छतरी स्वीप रैली निकाली है। उन्होंने महिला, युवाओं और पुरुषों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचने और लोकतंत्र के इस महापर्व में भागादारी करने की अपील की है। उक्त छतरी रैली जिला मुख्यालय में पंडित चक्रपाणि स्कूल परिसर से प्रारंभ, सीएचएमओ ऑफिस होते हुए मुख्य मार्गो से अंबेडकर चौक से गौरवपथ होते हुए पुनः चक्रपाणि स्कूल में समाप्त हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल उप जिला निर्वाचन अधिकारी,आर आर दुबे,बलौदाबाजार एसडीएम अमित गुप्ता,जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी टिकवेंद्र जाटवर, तहसीलदार राजू पटेल,जनपद पंचायत सीईओ मंडावी,सीएमओ भोई,साक्षर भारत सोमेश्वर राव,अन्य सभी विभागों के जिला अधिकारी गण सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रैली में विशेष रूप से गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल,शासकीय पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शाश्वत हायर स्कूल के शिक्षको की विशेष योगदान रहा। इन स्कूलों के शिक्षकों ने बढ़चढ़ कर उत्साह के साथ रैली में हिस्सा लिया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…