UK सांसद बोलीं- भारतीय एजेंट्स सिखों को निशाना बना रहे: एजेंट्स की हिट लिस्ट में कई ब्रिटिश-सिख, हत्या की साजिशों का जिक्र किया

Updated on 28-02-2024 12:44 PM

ब्रिटेन की सिख सांसद प्रीत कौर गिल का कहना है कि भारतीय एजेंट्स ब्रिटेन में रहने वाले सिखों को निशाना बना रहे हैं।

प्रीत कौर गिल ने ब्रिटिश संसद के निचले सदन (हाउस ऑफ कॉमन्स) में सिखों के दमन का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि ब्रिटेन में रहने वाले सिख भारत से जुड़े एजेंट्स की हिट लिस्ट में हैं।

ब्रिटिश सिखों की सुरक्षा पर सवाल
गिल ने विदेशों में सिखों के खिलाफ कथित हत्या की साजिशों का जिक्र किया। साथ ही पूछा कि ब्रिटिश सिखों की सुरक्षा के लिए ब्रिटेन की सरकार क्या कर रही है।

उन्होंने कहा- हाल के महीनों में फाइव आईज देशों (ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, अमेरिका और UK का इंटेलिजेंस अलायंस) ने यूनाइटेड किंगडम में सिख कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने वाले भारत से जुड़े एजेंटों की कार्रवाई पर चिंता जताई है। सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि कथित हत्याएं और हत्या की साजिशें नाकाम की गई हैं। अमेरिका और कनाडा ने ऐसे मामलों को अपनी संप्रभुता और अपने लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चुनौती माना और इसे सार्वजनिक किया है। ब्रिटिश सिखों को भी इसी तरह के खतरों का सामना करने की रिपोर्ट्स को देखते हुए सरकार उनकी सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रही है?

सुरक्षा मंत्री बोले- ब्रिटेन ऐसे मामले में फौरन कार्रवाई करेगा
सांसद प्रीत कौर गिल के सवाल के जवाब में सुरक्षा मंत्री टॉम तुगेनधाट ने कहा- यदि किसी विदेशी से किसी भी ब्रिटिश नागरिक को कोई खतरा है, तो हम फौरन कार्रवाई करेंगे। सिख समुदाय को ब्रिटेन में हर दूसरे समुदाय की तरह सुरक्षित रहने का अधिकार है। सभी ब्रिटिश नागरिक समान हैं, चाहे उनका रंग, धर्म, आस्था या राजनीतिक निष्ठा कुछ भी हो।

पिछले साल अमेरिका और कनाडा ने भारत पर आरोप लगाए थे...

1. कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या का आरोप लगाया
18 जून 2023 की शाम कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित गुरुद्वारा की पार्किंग में खालिस्तान टाइगर फोर्स के चीफ आतंकी हरदीप सिंह निज्जर पर दो युवकों ने फायरिंग कर दी थी। निज्जर की मौके पर ही मौत हो गई। निज्जर को भारत ने भगोड़ा घोषित कर रखा था और इस पर 10 लाख रुपए का इनाम भी था।

3 महीने बाद यानी 18 सितंबर 2023 को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाउस ऑफ कॉमन्स यानी वहां की संसद में एक बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जून में ब्रिटिश कोलंबिया में निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट्स का हाथ हो सकता है। ट्रूडो का इशारा भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ की तरफ था।

2. अमेरिका ने आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप लगाए
अमेरिका ने भारत पर आरोप लगाया था कि उसने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रची थी जिसे अमेरिका ने नाकाम किया था। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने अमेरिकी धरती पर एक सिख अलगाववादी की हत्या की साजिश को नाकाम किया था। कथित तौर पर यह साजिश भारत की ओर से रची जा रही थी और इसके जरिए पन्नू को निशाना बनाया जाना था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
 05 March 2026
दुबई: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई में अमेरिकी एयर डिफेंस THAAD पर सफल हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने THAAD की…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने ईरान युद्ध के बीच कहा है कि 'यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और…
 03 March 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया है।…