चीन में नहीं बिकेंगे टेस्ला के दो मॉडल:मस्क ने रोक लगाई

Updated on 12-04-2025 01:16 PM

अरबपति अमेरिकी बिजनेसमैन और ट्रम्प प्रशासन में उनके सहयोगी इलॉन मस्क ने चीन में टेस्ला कार के दो मॉडल की बिक्री रोक दी है। चीन के अमेरिकी सामानों पर 125% टैरिफ लगाने के बीच यह फैसला लिया गया है।

ये दोनों मॉडल प्रीमियम कारों के हैं, जिनके नाम Model S और Model X है। ये दोनों मॉडल अमेरिका के कैलिफोर्निया प्लांट में बनते हैं। चीन में टेस्ला की वेबसाइट ने शुक्रवार को दोनों ही मॉडल के लिए ऑर्डर का ऑप्शन हटा दिया है।

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी वजह नहीं बताई है। अमेरिकी सामानों पर चीन को टैरिफ को ही इसकी वजह माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में पहले ही इन मॉडल की सेल लिमिटेड थी, क्योंकि ये दोनों ही महंगे मॉडल हैं।

अमेरिका के 145% टैरिफ के जवाब में चीन का 125% टैरिफ

डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति बनने के बाद से 10 अप्रैल तक चीन पर 145% एक्स्ट्रा टैरिफ लगा चुके हैं। इसके जवाब में चीन ने भी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी सामानों पर 125% टैरिफ लगा दिया है। ट्रम्प ने 2 अप्रैल को चीन और भारत समेत 60 देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा की थी। तब ट्रम्प ने चीन के 67% टैरिफ के जवाब में 34% टैरिफ लगाया था।

चीन ने भी पलटवार करते हुए अमेरिका पर एक्स्ट्रा 34% टैरिफ लगाया। तब से अब तक दोनों देश 2 बार टैरिफ बढ़ा चुके हैं।

दूसरी तरफ ट्रम्प ने 10 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिनों की रोक लगा दी है। हालांकि ट्रम्प ने चीन पर लगे टैरिफ पर रोक नहीं लगाई है। इससे दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर शुरू हो गया है।

2025 में मस्क की संपत्ति 10 लाख करोड़ घटी

टेस्ला के CEO इलॉन मस्क की संपत्ति, 2025 में 121 अरब डॉलर यानी 10 लाख करोड़ रुपए घट गई है। अरबपतियों की संपत्ति बताने वाले ब्लूमबर्ग के इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में मस्क की संपत्ति में सबसे बड़ी गिरावट हुई है।

10 अप्रैल को बाजार बंद होने तक मस्क की कुल संपत्ति 311 अरब डॉलर यानी 26.79 लाख करोड़ थी।

वहीं टॉप 10 में शामिल अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की संपत्ति में 3 लाख करोड़, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकुरबर्ग की संपत्ति 1.2 लाख करोड़ और बिल गेट्स की संपत्ति में 21 हजार करोड़ की गिरावट आई है।

अमेरिका के बाहर चीन में टेस्ला की पहली फैक्ट्री

टेस्ला ने अमेरिका के बाहर अपनी पहली फैक्ट्री चीन में शुरू की थी। 2020 में शुरू हुई इस फैक्ट्री का नाम शंघाई गीगाफैक्ट्री है। टेस्ला यहां अपने मॉडल X और Y का प्रोडक्शन करती है। यहां से इन्हें चीन और दूसरे देशों में बेचा जाता है।

शंघाई में टेस्ला की यह फैक्ट्री बेहद खास है। टेस्ला को चीन में बिना किसी लोकल पार्टनर के फैक्ट्री खोलने की मंजूरी मिली थी। चीन में ऐसा पहली बार हुआ था। इलॉन मस्क के चीन के शीर्ष नेताओं तक पहुंच रही है। NYT की रिपोर्ट के मुताबिक शंघाई के पूर्व मेयर और चीन के वर्तमान प्रधानमंत्री ली च्यांग के साथ करीबी रिश्ते रहे हैं।

ट्रम्प के टैरिफ वॉर पर चुप हैं मस्क

इलॉन मस्क ने अब तक चीन के साथ ट्रम्प के टैरिफ वॉर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि NYT की रिपोर्ट के मुताबिक मस्क ने अनौपचारिक तरीके से ट्रम्प के साथ इस मुद्दे पर बात की है।

मस्क का व्हाइट हाउस सलाहकार पीटर नवारो के साथ सार्वजनिक तौर पर विवाद भी हो चुका है। पीटर नवारो ट्रम्प की ट्रेड पॉलिसी के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल हैं।




Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…