दो शतकवीर अगले मैच में जीरो पर आउट, एक तीन गेंद खेला तो दूसरी हुआ गोल्डन डक

Updated on 11-11-2024 12:42 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में शतक लगाया था। उन्होंने 51 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली। संजू छक्के चौके ऐसे मार रहे थे जैसे दुनिया में बैटिंग करना सबसे आसान काम हो। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के फिल साल्ट ने भी शतक ठोका था। 54 गेंदों पर 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से साल्ट के बल्ले से 103 रनों की पारी निकली।

संजू और साल्ट दोनों फेल


भारत और साउथ अफ्रीका के दूसरे टी20 में संजू सैमसन फेल रहे। मैच के पहले ही ओवर में वह आउट हो गए। पिछले दो टी20 में दो शतक लगाने वाले संजू की पारी 3 गेंद पर ही खत्म हो गई। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने उन्हें बोल्ड किया। भारतीय टीम मुकाबला 3 विकेट से हार गई।

दूसरी तरफ फिल साल्ट की स्थिति भी कुछ ऐसी ही रही। वह तो गोल्डन डक हो गए। बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर यह मुकाबला खेला गया। वेस्टइंडीज ने स्पिन गेंदबाज अकील हुसैन को पहला ओवर दिया। इसकी पहली ही गेंद पर साल्ट ने ब्रैंडन किंग को कैच दे दिया।

इंग्लैंड ने जीता मुकाबला


वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भी जीत लिया है। पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 8 विकेट पर 158 रन बनाए। कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 41 गेंदों पर 43 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। इंग्लैंड ने 31 गेंद रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए कप्तान जोस बटलर ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। सिर्फ 45 गेंदों पर उन्होंने 83 रन ठोक दिए। इस पारी में 8 चौकों के साथ ही 6 छक्के भी शामिल थे। 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को 2-0 की बढ़त मिल गई है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…