जग्गी हत्याकांड के दो दोषियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

Updated on 15-04-2024 06:20 PM

रायपुर। रामावतार जग्गी हत्याकांड के 2 दोषियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सोमवार को रायपुर में विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा की कोर्ट में शूटर चिमन सिंह और विनोद राठौड़ ने सरेंडर कर दिया है। हाईकोर्ट ने 4 अप्रैल को 27 दोषियों की अपील खारिज कर दी थी और इनकी सजा बरक़रार रखी थी। लेकिन इनमें से 5 को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है।

अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने इन दोषियों को सरेंडर के लिए 3 सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया था। जिनमें क्राइम ब्रांच के प्रभारी रहे आरसी त्रिवेदी, तत्कालीन मौदहापारा थाना प्रभारी वीके पांडे, सीएसपी कोतवाली अमरीक सिंह गिल, सूर्यकांत तिवारी सहित मेयर एजाज ढेबर के भाई याहया ढेबर के नाम शामिल हैं। इस मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद वर्मा की डिवीजन बेंच ने लोअर कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी। 28 दोषियों में से एक दोषी विक्रम शर्मा उर्फ बुलटू पाठक की मौत हो चुकी है।

एनसीपी नेता रामावतार जग्गी हत्याकांड में दोषी अभय गोयल, याहया ढेबर, वीके पांडे, फिरोज सिद्दीकी, राकेश चंद्र त्रिवेदी, अवनीश सिंह लल्लन, सूर्यकांत तिवारी, अमरीक सिंह गिल, चिमन सिंह, सुनील गुप्ता, राजू भदौरिया, अनिल पचौरी, रविंद्र सिंह, रवि सिंह, लल्ला भदौरिया, धर्मेंद्र, सत्येंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह परिहार, विनोद सिंह राठौर, संजय सिंह कुशवाहा, राकेश कुमार शर्मा, (मृत) विक्रम शर्मा, जबवंत, विश्वनाथ राजभर की ओर से अपील दायर की गई थी।

रामवतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी रायपुर कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि, 10 और 11 तारीख के बीच में इन सभी दोषियों को सरेंडर करना था। मुझे आज खबर मिली कि, 15 तारीख को 11 बजे सभी सरेंडर करेंगे। इसलिए मैं अपने वकीलों के साथ यहां पहुंचा हूं और कोर्ट का 5 बजे तक का समय है। अगर सब नहीं आते तो कोर्ट क्या निर्णय लेगा या देखने वाली बात होगी।

सुप्रीम कोर्ट से 5 दोषियों को राहत मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, मैंने अभी ऑर्डर नहीं पढ़ा है। लेकिन इस केस में किसी को राहत मिले, मैं यह नहीं मानता, हां मोहलत मिल सकती है। कुछ दिनों के लिए, कुछ कारणों से मोहलत मिल सकती है। लेकिन राहत किसी को इस केस में नहीं मिल सकती यह मुझे पूरा विश्वास है।

अमित जोगी को लेकर जाऊंगा सुप्रीम कोर्ट
पूर्व सीएम रहे अजित जोगी के बेटे और जेसीसीजे के मुखिया अमित जोगी को स्टे मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, उन्हें स्टे नहीं मिला है, स्टे मैंने लिया है। मैं सुप्रीम कोर्ट के शरण में जल्द से जल्द जाऊंगा। जैसे सारे अभियुक्तों पर प्रकरण चलाए गए हैं, वैसे ही अमित जोगी पर भी प्रकरण चलेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि, मुझे जल्द से जल्द न्याय मिलेगा।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…