तुर्की का सबसे बड़ा दुश्‍मन भारत के साथ करेगा डिफेंस डील... PM मोदी के दौरे पर रखी गई नींव, खलीफा एर्दोगन को लगेगा झटका

Updated on 18-09-2025 01:31 PM
निकोसिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साइप्रस यात्रा के तीन महीने बाद दोनों देश कई समझौतों पर बढ़ने जा रहे हैं। साइप्रस के सीएसआरआई के वैज्ञानिक डेमेट्रिस स्कोराइड्स ने कहा कि कई क्षेत्रों में हुए समझौते (एमओयू) अब वास्तविक आकार लेंगे। स्कोराइड्स भारत-साइप्रस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुंबई में हैं। उन्होंने बताया कि जून में मोदी के साइप्रस दौरे के समय राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिड्स के साथ उनकी बैठक में रिसर्च, व्यापार, AI और रक्षा सहयोग पर चर्चा हुई थी। दोनों देश रक्षा डील भी कर सकते हैं।

भारत और साइप्रस के बीच विज्ञान और रक्षा के क्षेत्रों में समझौतों का तुर्की के लिहाज से भी एक पहलू है। तुर्की और साइप्रस के बीच लंबे समय से तनातनी रही है। तुर्की की पाकिस्तान से भी अच्छी दोस्ती है। वहीं पाकिस्तान से भारत के रिश्ते खराब हैं। ऐसे में भारत की साइप्रस से करीबी को तुर्की को जवाब देने और क्षेत्रीय संतुलन की तरह देखा जा रहा है।

मोदी का दौरा और तुर्की-साइप्रस संबंध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल जून में साइप्रस का दौरा किया था। भारत के प्रधानमंत्री 23 साल बाद साइप्रस पहुंचे थे। उन्होंने साइप्रस के राष्ट्रपति से मिलकर कई मुद्दों पर चर्चा की। साइप्रस की तुर्की के साथ लंबे समय से दुश्मनी रही है। ऐसे में नरेंद्र मोदी का साइप्रेस दौरा तुर्की के लिए एक कड़े संदेश की तरह देखा गया
तुर्की और साइप्रस के बीच झगड़े की जड़ें कई दशक पुरानी हैं। खासतौर से 1974 में हुए युद्ध ने दोनों देशों के बीच स्थिति बेहद खराब कर दी। 1974 के युद्ध ने साइप्रस को स्थायी रूप से दो हिस्सों में बांट दिया। इससे तुर्की और साइप्रस के बीच लगातार तनातनी रही है। दोनों देश एक-दूसरे को दुश्मन की तरह देखते हैं।

क्या बोले स्कोराइड्स

साइप्रस के वैज्ञानिक डेमेट्रिस स्कोराइड्स ने कहा कि अमेरिका और चीन एआई में अग्रणी हैं। इसके बावजूद भारत में इस क्षेत्र में एक अलग क्षमता है। उन्होंने कहा, 'भारत बीच में एक जगह बना रहा है, जहां नई तकनीक एआई का पूरक होंगी। मुझे लगता है कि भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए संतुलन बनाने की स्थिति में है।'

स्कोराइड्स ने आगे कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत के साथ साझेदारी की संभावना है। भारत उन पाँच बड़े देशों में शामिल है, जो अंतरिक्ष में भारी निवेश कर रहे हैं। हालांकि साइप्रस एक अंतरिक्ष राष्ट्र नहीं है लेकिन इस देश में एक उभरता हुआ अंतरिक्ष पारिस्थितिकी तंत्र है, जहां कंपनियां सॉफ्टवेयर बना रही हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…