पाकिस्‍तान के इशारे पर तुर्की ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर, एर्दोगन के विदेश मंत्री ने संसद में उठाया कश्मीर का मुद्दा, जानें

Updated on 28-11-2025 03:09 PM
अंकारा: तुर्की के नेताओं ने हालिया वर्षों में वैश्विक मंचों पर लगातार कश्मीर की बात की है और पाकिस्तान की तरफदारी की है। तुर्की ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे को उठाया है। हालांकि इस बार वैश्विक मंच नहीं बल्कि देश की संसद में कश्मीर का जिक्र हुआ है। तुर्की विदेश मंत्री हकन फिदान ने संसद में बजट सेशन में साउथ एशिया के झगड़ों पर बोलते हुए कश्मीर का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कश्मीर का विवाद इंटरनेशनल कानून और बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए।

फिदान की कश्मीर पर यह टिप्पणी तब आई, जब वह प्लानिंग और बजट कमेटी के सामने तुर्की के विदेश मंत्रालय के लिए 2026 का बजट पेश कर रहे थे। उनका भाषण मंत्रालय के बजट और विदेश नीति पर था। इसके बावजूद उन्होंने कश्मीर का जिक्र किया। ये तुर्की और एर्दोगन सरकार की पाकिस्तान में दिलचस्पी को दिखाता है। यह पाकिस्तान के इशारे पर दिया गया बयान या तुर्की की इस्लामाबाद को खुश करने की कोशिश भी हो सकती है।

भारत-पाक संघर्ष की बात

फिदान ने अपने भाषण में कहा, 'हम इस बात पर जोर देते रहते हैं कि आपसी झगड़े, खासकर कश्मीर का मुद्दा इंटरनेशनल कानून के आधार पर बातचीत से सुलझाए जाने चाहिए। हमने देखा कि मई में भारत और पाकिस्तान ने तनाव को बातचीत से सुलझाया। कश्मीर के मुद्दे पर भी बातचीत को ही अहमियत मिलनाी चाहिए।' तुर्की ने उसी तरह की बातें कही हैं, जो पाकिस्तान कहता रहा है।
तुर्की ने हालिया वर्षों में कई बार कश्मीर पर पाकिस्तानी भाषा में बोलते हुए बयान दिए हैं। वहीं भारत ने हर दफा ऐसे बयानों को खारिज किया है। भारत ने स्पष्ट कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है। भारत ने तुर्की से अपनी आजादी का सम्मान करने की अपील की है। हालांकि तुर्की अपनी बयानबाजी से बाज नहीं आता है।

बढ़ेगा संबंधों में तनाव!

संसद में फिदान का जानबूझकर कश्मीर का जिक्र करना भारत और तुर्की के संबंधों को और ज्यादा तनावपूर्ण बना सकता है। दोनों देशों के संबंध पहले ही ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की की पाकिस्तान को मदद की वजह से खराब दौर में हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की खुलकर पाकिस्तान के साथ खड़ा दिखा था।

दो महीने पहले ही सितंबर में तुर्की के प्रेसिडेंट रेसेप तैयप एर्दोगन ने कश्मीर पर बयान दिया था। उन्होंने कश्मीर को एक अहम मुद्दा बताते हुए कहा था कि ये विवाद UN के प्रस्तावों के तहत और संबंधित पार्टियों के बीच बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए। तुर्की ने हालिया समय में बांग्लादेश में भी दखल की कोशिश की है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
 01 May 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
 01 May 2026
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
 01 May 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
 01 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
 01 May 2026
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…