ट्रम्प बोले- मस्क स्मार्ट हैं, लेकिन उनकी नाराजगी गलत:टेस्ला CEO ने अमेरिकी टैक्स बिल को बताया था विनाशकारी

Updated on 30-06-2025 03:00 PM

अमेरिका के बहुचर्चित टैक्स बिल को लेकर टकराव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टेस्ला CEO इलॉन मस्क को स्मार्ट व्यक्ति बताया। ट्रम्प ने रविवार को फॉक्स न्यूज पर एक इंटरव्यू में कहा, 'मस्क एक शानदार व्यक्ति हैं, लेकिन वे थोड़े नाराज हो गए थे, जो ठीक नहीं था।'

ट्रम्प ने कहा,

QuoteImage

मैंने उनसे ज्यादा बात नहीं की है, लेकिन वे एक स्मार्ट व्यक्ति हैं। मुझे पता है कि वे हमेशा अच्छा परफॉर्म करेंगे। उन्होंने चुनाव के दौरान मेरे लिए प्रचार किया। वे (मस्क) इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर टैक्स कटौती रद्द करने से परेशान थे। मैं नहीं चाहता कि हर किसी के पास इलेक्ट्रिक कार हो। उनके लिए यह मुश्किल बात है।

QuoteImage

टेस्ला CEO इलॉन मस्क ने 20 जनवरी 2025 को ट्रम्प सरकार में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DoGE) का जिम्मा संभाला था। हालांकि, उन्होंने 28 मई को ट्रम्प के ट्रैक्स एंड स्पेंडिंग बिल से नाराजगी के चलते पद से इस्तीफा दे दिया था। ट्रम्प इस बिल के समर्थन में हैं, जबकि मस्क खिलाफ।

ट्रम्प इस बिल को 'बिग ब्यूटीफुल बिल' भी कहते हैं। मस्क ने इस बिल को 'पूरी तरह पागलपन भरा और देश के लिए विनाशकारी' करार दिया। मस्क के मुताबिक, यह बिल बीते जमाने की इंडस्ट्रीज को तो सब्सिडी देता है, लेकिन नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और डेटा सेंटर जैसी भविष्य की तकनीकों को करों से दबा देता है।

मस्क बोले- बिग ब्यूटीफुल बिल अमेरिकी उद्योगों के लिए खतरा 

मस्क ने 28 जून को अपने 54वें जन्मदिन पर X पर पोस्ट के जरिए बिग ब्यूटीफुल बिल की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि बिल में विंड और सोलर सब्सिडी को 2027 तक खत्म करने का प्रस्ताव है और चीन से जुड़े ग्रीन टेक प्रोजेक्ट्स पर अतिरिक्त टैक्स लगाए गए हैं।

वहीं, मस्क ने 5 जून को ही ट्रम्प का नाम ‘एपस्टीन सेक्स फाइल्स’ में होने का आरोप तक लगा दिया था। हालांकि, 11 जून को मस्क ने माफी मांग ली थी।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…