PM मोदी की बहुत इज्जत करते हैं ट्रंप... वॉइट हाउस ने भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Updated on 05-11-2025 01:36 PM
वॉशिंगटन: वॉइट हाउस ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत सम्मान करते हैं और उनसे अक्सर बात करते हैं। वॉइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति और उनकी ट्रेड टीम भारत के साथ बहुत गंभीर चर्चा में लगी हुई है। लेविट ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से सीधे बात की थी जब उन्होंने ओवल ऑफिस (राष्ट्रपति कार्यालय) में कई वरिष्ठ भारतीय-अमेरिकी अधिकारियों के साथ दीपावली मनाई थी।

वॉइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब लेविट से भारत-अमेरिका संबंधों के भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप इस बारे में बहुत सकारात्मक और दृढ़ हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप की व्यापार टीम इस विषय पर भारत के साथ लगातार गंभीर चर्चा कर रही है। लेविट ने कहा कि 'मुझे पता है कि राष्ट्रपति (ट्रंप) प्रधानमंत्री मोदी का बहुत सम्मान करते हैं और वे अक्सर एक-दूसरे से बात करते हैं।'

सर्जियो गोर पर कही ये बात

इस दौरान लेविट ने भारत के नए अमेरिकी राजदूत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'सर्जियो गोर के रूप में भारत में हमारे पास एक महान अमेरिकी राजदूत हैं, जो हमारे देश का बहुत अच्छे से प्रतिनिधित्व करेंगे।' अमेरिका और भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए अब तक पांच दौर की बातचीत कर चुके हैं। ट्रंप प्रशासन के भारतीय सामान के आयात पर 50 प्रतिशत का भारी-भरकम टैरिफ लगाए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। इसमें रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ भी शामिल है।

भारत-अमेरिका के बीच समझौता करीब

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले महीने कहा था कि भारत कोई भी समझौता जल्दबाजी में या सिर पर बंदूक तानकर नहीं करेगा। पिछले महीने एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया था कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौता बहुत करीब है। इससे पहले अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने सीनेट की विदेश संबंध समिति की रैंकिंग सदस्य जीन शाहीन के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते, ऊर्जा सुरक्षा, तेल एवं गैस व्यापार पर चर्चा की थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…