ट्रम्प ने फेडरल रिजर्व की गवर्नर से तुरंत इस्तीफा मांगा:घर खरीदने में धोखाधड़ी का आरोप, US जस्टिस डिपार्टमेंट से जांच की मांग

Updated on 21-08-2025 12:56 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमेरिका के फेडरल रिजर्व (केंद्रीय बैंक) की गवर्नर लिसा कुक से तुरंत इस्तीफा मांगा है। ट्रम्प ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर कर यह बात कही है।

ट्रम्प ने लिखा- 'लिसा कुक को अभी इस्तीफा देना चाहिए।' इससे पहले ट्रम्प के सहयोगी और US फेडरल हाउसिंग फाइनेंस एजेंसी के चीफ बिल पुल्ते ने कुक पर घर की खरीद में मॉर्गेज फ्रॉड (धोखाधड़ी) का आरोप लगाया और जस्टिस डिपार्टमेंट से जांच की मांग की।

हालांकि, इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। वहीं, लिसा कुक ने भी कोई बयान नहीं दिया है।

लिसा कुक पर क्या आरोप?

बिल पुल्ते का आरोप है कि जून 2021 में लिसा कुक ने मिशिगन में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी और 15 साल के मॉर्गेज एग्रीमेंट में इसे अपना प्रिंसिपल रेजिडेंस यानी मुख्य घर बताया था।

इसके एक महीने बाद जुलाई 2021 में कुक ने जॉर्जिया के अटलांटा में एक और प्रॉपर्टी खरीदी और 30 साल के एग्रीमेंट में इसे भी अपना मुख्य घर बताया था।

पुल्ते ने इन दावों के आधार पर कुक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया और कहा- 'जो महिला अपनी ब्याज बचाने के लिए झूठ बोल रही है, वह ब्याज दरों को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी कैसे ले सकती है?'

दूसरे अधिकारियों पर ऐसे आरोप लग चुके हैं

लिसा कुक अकेली नहीं हैं, जिन पर ट्रम्प सरकार ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इससे पहले न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स और कैलिफोर्निया के सीनेटर एडम शिफ पर भी इसी तरह के आरोप लगे थे।

जेम्स ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया, जबकि शिफ ने इन्हें खारिज करते हुए ट्रम्प सरकार पर अमेरिकी न्याय व्यवस्था का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

2022 में फेडरल रिजर्व में शामिल हुई थीं लिसा

लिसा कुक मई 2022 में फेडरल रिजर्व के बोर्ड में शामिल हुई थीं और वह इस बोर्ड की पहली अश्वेत महिला गवर्नर बनीं। उनकी मौजूदा नियुक्ति 2038 तक है। इससे पहले उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में काउंसिल ऑफ इकोनॉमिक एडवाइजर्स में काम किया था।

ट्रम्प ने कई बार सेंट्रल बैंक चेयरमैन की आलोचना की

ट्रम्प पिछले कुछ महीनों में कई बार फेडरल रिजर्व और इसके चेयरमैन जेरोम पॉवेल की कड़ी आलोचना कर चुके हैं। वे लगातार ब्याज दरों में कटौती की मांग कर रहे हैं और पॉवेल से इस्तीफा देने को कह रहे हैं।

​​​​​​यह विवाद फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता और ट्रम्प प्रशासन के बीच तनाव को और बढ़ा सकता है। कुक के खिलाफ आरोपों की जांच और उनके इस्तीफे की मांग से ब्याज दरों और अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर चर्चा और तेज हो सकती है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…