महिला प्रीमियर लीग में लफड़ा... हरमनप्रीत कौर और सोफी एक्लेस्टोन भिड़ीं, अंपायर को करना पड़ा बीच बचाव

Updated on 07-03-2025 02:28 PM
लखनऊ: महिला प्रीमियर लीग 2025 में यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में खूब ड्रामा हुआ। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर, अंपायर और यूपी वॉरियर्स की सोफी एक्लेस्टोन के साथ बहस में उलझ गईं। स्लो ओवर-रेट की वजह से आखिरी ओवर में फील्डिंग रिस्ट्रिक्शन को लेकर ये सब शुरू हुआ। 19वें ओवर के बाद अंपायर ने हरमनप्रीत को बताया कि स्लो ओवर-रेट के चलते आखिरी ओवर में सिर्फ तीन फील्डर ही 30 यार्ड के घेरे के बाहर रह सकेंगे।
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर को ये बात रास नहीं आई। वो फौरन अंपायर से बहस करने लगीं। एमिलिया केर को आखिरी ओवर डालना था, वो भी परेशान दिख रही थीं।इसी बीच, नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़ी सोफी एक्लेस्टोन अंपायर के पास हरमनप्रीत कौर की तरफ इशारा करके कुछ बोलने लगीं। हरमनप्रीत को ये बिलकुल पसंद नहीं आया। इसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद दोनों अंपायर्स को आकर बीच बचाव करना पड़ा

मुंबई इंडियंस को मिली आसान जीत

मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के 16वें मैच में अमेलिया केर और हेले मैथ्यूज के शानदार प्रदर्शन की बदौलत यूपी वारियर्स को छह विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। केर के शानदार पांच विकेट (5-38) और मैथ्यूज की ऑलराउंड (2-25 और 46 गेंदों पर 68 रन) प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 151 रनों के लक्ष्य का आसानी से पीछा किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स ने सीजन की अपनी सर्वश्रेष्ठ शुरुआत की। इसमें जॉर्जिया वोल (33 गेंदों पर 55 रन) ने बढ़त बनाई
6 मैचों में मुंबई इंडियंस की यह चौथी जीत है। 8 पॉइंट के साथ हरमनप्रीत कौर की टीम टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ यूपी वॉरियर्स की स्थिति काफी खराब है। 7 मैचों में टीम ने अभी तक सिर्फ दो जीत हासिल की है। 4 पॉइंट के साथ वह टेबल में आखिरी नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ में जगह बना ली है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…