दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा, 31 मार्च से बढ़ेंगी टोल दरें, जानिए कितनी होगी जेब ढीली

Updated on 25-03-2026 12:05 PM
मेरठ: उत्तर प्रदेश में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नई टोल दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि से लागू होंगी। इस बढ़ोतरी में हल्के से लेकर भारी वाहनों तक 5 रुपये से 45 रुपये तक की वृद्धि की गई है।

हल्के वाहनों के लिए बढ़ी दरें

मेरठ से सराय काले खां तक चलने वाले कार, जीप और वैन जैसे हल्के वाहनों के लिए टोल शुल्क 170 रुपये से बढ़ाकर 175 रुपये कर दिया गया है। वहीं, 24 घंटे में वापसी करने पर अब 255 रुपये के बजाय 265 रुपये देने होंगे।मिनी बसों के लिए भी टोल दरों में बदलाव किया गया है। अब 275 रुपये के स्थान पर 285 रुपये देने होंगे, जबकि 24 घंटे के भीतर वापसी पर यह शुल्क 415 रुपये से बढ़कर 425 रुपये हो जाएगा।

बस और ट्रक चालकों पर भी असर

बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों के लिए भी टोल शुल्क बढ़ाया गया है। अब 580 रुपये की जगह 595 रुपये और 24 घंटे में वापसी पर 870 रुपये की जगह 890 रुपये देना होगा।

मल्टी एक्सल वाहनों पर ज्यादा बढ़ोतरी

मल्टी एक्सल और दो एक्सल वाले ट्रकों के लिए टोल दरों में भी इजाफा हुआ है। नई दरों के अनुसार 630 रुपये की जगह 645 रुपये, 905 रुपये की जगह 930 रुपये और 1105 रुपये के स्थान पर 1130 रुपये टोल देना होगा।वहीं, 24 घंटे के भीतर आने-जाने पर क्रमशः 970 रुपये, 1395 रुपये और 1700 रुपये तक शुल्क निर्धारित किया गया है।

वार्षिक वृद्धि का हिस्सा

NHAI के अनुसार यह बढ़ोतरी हर साल होने वाली लगभग 5 प्रतिशत की सामान्य वृद्धि का हिस्सा है, जो वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लागू की जा रही है।

यात्रियों और व्यापारियों पर बढ़ेगा भार

टोल दरों में इस वृद्धि का सीधा असर आम यात्रियों और माल ढुलाई पर पड़ेगा। नियमित रूप से एक्सप्रेसवे का उपयोग करने वाले लोगों के खर्च में इजाफा होगा, वहीं व्यावसायिक वाहनों के लिए परिवहन लागत भी बढ़ेगी।

जाम की समस्या पर ड्रोन से निगरानी

मेरठ में जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस अब हाईटेक तरीका अपना रही है। माधवपुरम, ट्रांसपोर्ट नगर और नवीन मंडी गेट जैसे क्षेत्रों में जाम के कारणों का पता लगाने के लिए ड्रोन से सर्वे किया जा रहा है।

अतिक्रमण बना मुख्य कारण

अब तक की जांच में सामने आया है कि सड़कों पर अतिक्रमण जाम की बड़ी वजह है। कई जगहों पर ठेले और दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे सामान रखने से यातायात बाधित हो रहा है।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…