भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2019 एवं 2020 बैच में चयनित व नियुक्त राज्य शासन के अधिकारियों के लिये राजधानी भोपाल में स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में मंगलवार से आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।
"आप जितना प्रशिक्षण लेंगे, उतना ही निखरेंगे"
आप सबका जीवन चंदन के समान बने, जिसे जितना घिसा जाए, उतनी ही सुगंध बढ़ती जाए।
इसके उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शामिल हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर इसका शुभारंभ किया।