आज Vadilal Industries समेत इन शेयरों में दिख रही तेजी, क्या लगाएंगे दांव
Updated on
03-05-2024 02:07 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी लौटी थी। बीएसई सेंसेक्स 128 अंक की बढ़त में रहा था। अप्रैल में जीएसटी संग्रह के रिकॉर्ड स्तर, मैन्यूफैक्चरिंग के आंकड़े सकारात्मक रहने और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 128.33 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 74,611.11 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 329.65 अंक तक चढ़ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 43.35 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 22,648.20 अंक पर पहुंच गया था।