आज Ingersoll-Rand और Firstsource सहित इन 6 शेयरों में कमाई का मौका, क्या लगाएंगे दांव
Updated on
02-03-2024 01:25 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को तगड़ी छलांग लगाते हुए अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए थे। प्रभावी जीडीपी आंकड़ों और विदेशी निवेशकों का आकर्षण बढ़ने से शेयरों में चौतरफा लिवाली देखने को मिली। इससे बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,245.05 अंक यानी 1.72 फीसदी उछलकर 73,745.35 अंक पर पहुंच गया। यह इसका सर्वकालिक ऊंचा स्तर है। कारोबार के दौरान यह 1,318.91 अंक तक उछल गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 355.95 अंक यानी 1.62 फीसदी की छलांग लगाते हुए 22,338.75 के नए समापन स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 370.5 अंक तक चढ़ गया था।
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील छह फीसदी से अधिक उछल गया। जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, मारुति, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा मोटर्स में भी बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, तेजी के इस दौर में भी एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और टेक महिंद्रा पिछड़ गए।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Ingersoll-Rand, ZF Commercial Vehicle Control Systems, CE Info Systems, Coromandel International, Eris Lifesciences और Firstsource पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Suven Pharma, Poly Medicure, Century Textiles, Tata Chemicals, Blue Star और Maruti Suzuki के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Tata Steel, ICICI Bank, Grasim Industries, Tata Motors, RIL, M&M और Adani Enterprises, शामिल हैं। इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव
जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, उनमें KRBL और Star Health शामिल हैं।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…