नई दिल्ली: पिछले हफ्ते शेयर बाजार (Stock Market) में केवल चार दिन कारोबार हुआ था। शेयर बाजार शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर बंद रहा था। शेयर बाजार में पिछले सप्ताह शानदार तेजी देखने को मिली थी। बाजार शुक्रवार को महाशिवरात्रि के चलते बंद रहा था। इससे पहले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 408.86 अंक और निफ्टी 117.75 अंक चढ़कर रेकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे। वहीं गुरुवार को बाजार में तेजी जारी रही थी। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने नए रेकॉर्ड बनाए थे। सेंसेक्स 33.40 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ नए रेकॉर्ड स्तर 74,119.39 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 159.18 अंक चढ़ गया था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 19.50 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,493.55 अंक के नए रेकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 51.6 अंक तक चढ़ गया था।
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, आईटीसी और नेस्ले मुनाफे में रही थीं। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पावरग्रिड शामिल थे। इस दौरान सेंसेक्स की टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात के मार्केट कैप में कुल मिलाकर 71,301.34 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। कम कारोबारी सत्रों के सप्ताह के दौरान सबसे अधिक लाभ में भारती एयरटेल रही थी। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Concord Biotech, Century Textiles, Infibeam Avenues, Alok Industries, Zee Entertainment Enterprises और Chambal पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Triveni Turbine, NCC, Piramal Enterprises, Allcargo Logistics, KEC International और IGL के शेयर में मंदी का संकेत दिया है।इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।