मुनाफा कमाने के लिए आज Fortis Healthcare सहित इन शेयरों पर लगाएं दांव, दिख रहे तेजी के सभी बड़े संकेत
Updated on
06-05-2024 01:11 PM
नई दिल्ली: स्टॉक मार्केट में कभी तेजी तो कभी गिरावट देखने को मिल रही है। बीते दिनों बाजार में गिरावट देखी गई है। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार लुढ़ककर लाल निशान पर बंद हुआ था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव होने से बाजार में गिरावट आई थी। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स दिन की शुरुआत में 484.07 अंक चढ़ गया था, लेकिन इसके बाद यह 732.96 अंक यानी 0.98 प्रतिशत तक लुढ़कते हुए 73,878.15 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स कारोबार के दौरान 75,095.18 अंक के ऊपरी स्तर और 73,467.73 अंक के निचले स्तर पर भी आया। इस तरह एक दिन में ही इसमें 1,627.45 अंकों की भारी उठापटक देखी गई थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 172.35 अंक यानी 0.76 प्रतिशत गिरकर 22,475.85 पर आ गया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 146.5 अंक यानी 0.64 प्रतिशत बढ़कर 22,794.70 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में तगड़ी बिकवाली का शिकार हो गया था। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।