पंट्रोल पंप में 4.80 लाख रूपये लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated on 12-08-2024 02:33 PM

कोरबा । ग्राम रामपुर के समीप मार्ग में पंट्रोल पंप संचालक के साथ मारपीट कर 4.80 लाख रूपये लूट लिए गए थे। मामले में पुलिस ने एक आंगनबाड़ी सहायिका समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना करतला थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर में गत पांच अगस्त की शाम पांच बजे घटित हुई थी। बताया जा रहा है कि रामपुर के समीप सक्ती निवासी संतोष गोयल का पेट्रोल पंप है। प्रतिदिन विक्री रकम लेकर संतोष सक्ती आना जाना करता है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मारपीट के साथ लूट की घटना की शिकायत पर पुलिस टीम बना कर आरोपितों की पतासाजी की जा रही थी।

इस बीच जानकारी मिली कि घटना का मुख्य आरोपित भरतलाल श्रीवास 32 वर्ष, निवासी कसईपाली जोबी (खरसिया), करतला में सैलून संचालक है। उसने रायगढ़ निवासी विकास तिर्की 24 वर्ष के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया है। विकास अपहरण के मामले रायगढ़ जेल में निरुध्द था और भरतलाल भी वर्ष 2021 में एक लूट के मामले में जेल में था। खानों की सुरक्षा प्रबंधन पर मंथन किया उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति नेखानों की सुरक्षा प्रबंधन पर मंथन किया उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति ने जेल में ही दोनों में दोस्ती हो गई। बाहर निकलने पर उन्होंने लूट की योजना बनाई। भरत लाल श्रीवास को जानकारी थी कि संतोष गोयल पेट्रोल पंप से रुपए लेकर सक्ती जाना-आना करता है।

योजना अनुसार पांच अगस्त को दोनों संतोष गोयल के पेट्रोल पंप में गए व बाइक में 50 रुपये का पेट्रोल भराया। इसी दौरान विकास को भरत ने संतोष गोयल को दूर से दिखाया। इसके बाद शाम करीब 5:30 बजे संतोष के सक्ती लौटने के दौरान विकास को भरत ने सूचना दी। जब संतोष राशि लेकर निकला, तब उन्होंने संतोष के साथ डंडा से मारपीट की और राशि लूट कर भाग गए। दोनों राशि लेकर भरत की प्रेमिका रमला राठिया निवासी बेहरचुंआ के घर गए और तीनों ने आपस में रुपये बांट लिया। घटना के बाद भरत अपनी बेवा प्रेमिका आंगनबाड़ी सहायिका रमिला राठिया के साथ नकटीखार में रुका था।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने पूर्व अपराध रिकार्ड के आधार पर आरोपित भरत को तलाश की, तब वह नकटीखार थाना सिविल लाइन, रामपुर से महिला के साथ पकड़ा गया। बाद में विकास को भी गिरफ्तार किया। तीनों ने मिलकर लूट के रुपये में 4.43 लाख का सामान खरीदी व अन्य तरह से खर्च कर दिए। पुलिस ने सामान बरामद कर लिया।शेष रकम खाने-पीने में खर्च कर दिए थे। वहीं विकास ने अपनी बहन के खाते में 50 हजार रुपये जमा कराया दिया था। इस पर पुलिस ने उसकी बहन का खाता होल्ड करा दिया गया है। तीनों आरोपित के विरुद्ध मामला कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…