सुपर 8 के बीच वेस्टइंडीज में शामिल हुआ यह सूरमा, गेंदबाजों के लिए बनेगा काल!

Updated on 22-06-2024 12:24 PM
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के ओपनिंग बल्लेबाज ब्रैंडन किंग T20 वर्ल्ड कप 2024 से चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 19 जून को सुपर 8 मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। उनकी जगह लेफ्ट-हैंडेड बल्लेबाज काइल मेयर्स को टीम में शामिल किया गया है। आईसीसी की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि काइल मेयर्स को चोटिल ब्रैंडन किंग की जगह वेस्ट इंडीज टीम में शामिल किया गया है और वह शनिवार को टीम से जुड़ सकते हैं।

ब्रेंडन किंग कैसे हुए चोटिल?

इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने सुपर 8 के मैच में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। ब्रैंडन किंग ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और सिर्फ 13 गेंदों में 23 रन बना डाले। इस पारी में एक छक्का भी शामिल था, जो उन्होंने तीसरे ओवर में रीस टॉपली की गेंद पर 101 मीटर दूर मारा था। लेकिन 13वीं गेंद खेलते समय किंग ने सैम करन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में खुद को चोटिल कर लिया। उन्हें फिजियो की मदद मिली लेकिन वो बल्लेबाजी जारी नहीं रख सके और 23 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। अंत में वेस्टइंडीज 8 विकेट से यह मैच हार गया था। किंग इंग्लैंड के खिलाफ फील्डिंग भी नहीं कर पाए थे। उनकी जगह शिमरॉन हेटमायर मैदान में दिखे थे।

काइल मेयर्स की हुई एंट्री
अनुभवी और ताबड़तोड़ ओपनर काइल मेयर्स को वेस्टइंडीज ने ब्रैंडन किंग की जगह टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में शामिल किया है। 31 साल के काइल मेयर्स ने वेस्टइंडीज के लिए अब तक 18 टेस्ट, 28 वनडे और 37 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 949, वनडे में 660 तो टी20 में 727 रन ठोके हैं। वह तेज गति से बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। मेयर्स को इसके अलावा आईपीएल का भी अनुभव है। उन्होंने 13 आईपीएल मैचों में 144.1 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 379 रन बनाए हैं।

इसके अलावा बात करें इस वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के प्रदर्शन की तो उन्होंने ग्रुप स्टेज में चारों मैच जीते थे। लेकिन सुपर 8 की शुरुआत हार के साथ हुई है। शनिवार को अमेरिका के खिलाफ बारबाडोस में और फिर रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ एंटीगुआ में वेस्टइंडीज अपने दोनों मैच खेलने वाली है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…