सालभर में डबल किया पैसा, अब बोनस शेयर से निवेशकों की चांदी, यह स्‍टॉक कौन?

Updated on 20-12-2025 01:38 PM
नई दिल्‍ली: स्मॉल-कैप सेगमेंट की कंपनी जीआरएम ओवरसीज ने अपने निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने हाल ही में अपने 2:1 बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बासमती चावल के निर्यात में मजबूत पकड़ रखने वाली इस कंपनी ने न केवल अपने शेयरधारकों को बोनस का तोहफा दिया है, बल्कि वित्तीय मोर्चे पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले एक साल में 135% से ज्‍यादा का रिटर्न देकर मल्टीबैगर साबित हुए इस स्टॉक पर बाजार की पैनी नजर है। कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू दोनों ही डबल डिजिट में बढ़ रहे हैं।

जीआरएम ओवरसीज ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने अपने 2:1 बोनस शेयर जारी करने के लिए 24 दिसंबर, 2025 को रिकॉर्ड डेट के रूप में निर्धारित किया है। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड डेट तक शेयर रखने वाले निवेशकों को उनके हर 1 शेयर के बदले 2 अतिरिक्त पूर्ण-चुकता इक्विटी शेयर मुफ्त मिलेंगे। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि इन बोनस शेयरों के आवंटन की अनुमानित तारीख 26 दिसंबर, 2025 तय की गई है। इस घोषणा के बाद बीएसई पर कंपनी के शेयर में हलचल देखी गई।

कैसा रहा है र‍िटर्न?

इस शेयर का प्रदर्शन निवेशकों के लिए बेहद फायदेमंद रहा है। पिछले तीन महीनों में इस स्टॉक ने 33% की तेजी दिखाई है, जबकि छह महीनों में इसमें 27% का उछाल आया है। अगर लॉन्‍गटर्म परफॉरमेंस की बात करें तो इस साल अब तक (YTD) यह स्टॉक 135% की रैली कर चुका है, जो इसे एक बेहतरीन मल्टीबैगर बनाता है। पिछले एक साल में इस शेयर की कीमत में 139% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई है। इससे निवेशकों की संपत्ति दोगुनी से अधिक हो गई है।

व‍ित्तीय आंकड़े भी मजबूत

बोनस के साथ कंपनी के वित्तीय आंकड़े भी काफी मजबूत हैं। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (Q2) में कंपनी का कुल राजस्व सालाना आधार पर 16.2% बढ़कर 372.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सबसे चौंकाने वाली वृद्धि मुनाफे में देखी गई, जहां कंपनी का कर-पश्चात लाभ (PAT) 60.5% उछलकर 14.8 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की इस सफलता के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बासमती चावल की भारी मांग और निर्यात में हुई 72% की शानदार ग्रोथ का हाथ रहा है।

कंपनी के एमडी अतुल गर्ग ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीआरएम की मजबूत उपस्थिति ने निर्यात व्यवसाय को नई रफ्तार दी है। कंपनी का एबिटडा (EBITDA) भी 53.9% बढ़कर 24.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्जिन में 161 बेसिस पॉइंट का सुधार देखा गया है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…